Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

BALRAMPUR...बीएड विभाग के छात्रों ने किया नाम रोशन


अखिलेश्वर तिवारी 
जनपद बलरामपुर के एमएलके पीजी कालेज की छात्रों ने एस एस खन्ना गर्ल्स डिग्री कॉलेज, प्रयागराज द्वारा आयोजित कला एवं सांस्कृतिक युवा महोत्सव ( मस्ती की पाठशाला -2026) में प्रथम स्थान प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया है ।
17 मार्च को एस एस खन्ना गर्ल्स डिग्री कॉलेज, प्रयागराज द्वारा आयोजित कला एवं सांस्कृतिक युवा महोत्सव ( मस्ती की पाठशाला -2026) में एम एल के कॉलेज बलरामपुर की बी एड प्रथम वर्ष की छात्रा शगुन पाठक ने पोस्टर मेकिंग में प्रथम स्थान प्राप्त किया। एम एल के पीजी कॉलेज बलरामपुर के  बी एड के छात्रों ने लोकगीत, नाटक, डिबेट ,  क्षणिकाएं ,जस्ट ए मिनिट ,स्टैंड अप कॉमेडी ,फेस पेंटिंग तथा पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। बीएड विभाग की टीम प्रोफेसर श्री प्रकाश मिश्र के नेतृत्व में सोमवार 16 मार्च 2026 को अयोध्या राम मंदिर का दर्शन करते हुए संगम स्थल का भ्रमण कर दूसरे दिन यूथ फेस्टिवल कार्यक्रम में उत्साह पूर्वक प्रतिभाग किया । नाटक प्रतियोगिता में अतुल मिश्रा, अमरेंद्र शुक्ल, सर्वेश, प्रियंका चौधरी, तथा रिंका सेन की टीम ने "डिग्री है पर नौकरी नहीं" नाटक का भावपूर्ण मंचन कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं पोस्टर मेकिंग में वंदना पांडे को भी तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। लोकगीत की श्रेणी में हर्षिता गुप्ता, फूल कुमारी, गंगोत्री, रागिनी सिंह, प्रियंका चौधरी तथा रिंका सेन की टीम ने अपने मनमोहक प्रस्तुति से द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इस कार्यक्रम का आयोजन शिक्षा एक कला पूर्ण अनुभव है, सीखना एक उत्सव  है तथा कला के माध्यम से समाजीकरण के मुख्य उद्देश्य को ध्यान में रखकर प्रत्येक वर्ष प्रयागराज में आयोजित होता है जिसमें  एम के कॉलेज के बी एड के छात्र-छात्रा प्रतिभाग करते हैं। प्राचार्य, प्रोफेसर जे पी पांडे  विभाग अध्यक्ष प्रो राघवेंद्र सिंह, डॉ राम रहीस सहित सभी अध्यापकों ने छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं व्यक्त किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे