Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

BALRAMPUR...सीबीएसई बोर्ड इकोनॉमिक्स की परीक्षा


अखिलेश्वर तिवारी 
जनपद बलरामपुर के सेंट जेवियर्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में बुधवार को सीबीएसई बोर्ड इंटरमीडिएट इकोनामिक्स विषय की परीक्षा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सम्पन्न कराया गया । परीक्षा के लिए पंजीकृत 107 परीक्षार्थियों में सभी 107 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए ।
प्रधानाचार्य आशिम रूमी ने बताया कि 18 मार्च को  सीबीएसई बोर्ड  इंटरमीडिएट इकोनामिक्स विषय की परीक्षा सम्पन्न कराया गया । विद्यालय मे परीक्षार्थियों को प्रवेश से पूर्व तलाशी ली गई तथा बोर्ड द्वारा जारी किए गए नियमों के तहत परीक्षा कक्ष में प्रवेश दिया गया । उन्होंने बताया कि इकोनामिक्स विषय के लिए पंजीकृत 107 परीक्षार्थियों में से  सभी 107 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए । कोई भी परीक्षार्थी अनुपस्थित नहीं हुआ है । बच्चों ने सवेरे सबसे पहले अपना प्रवेश पत्र चेक कराया उसके बाद ईश्वर की वंदना करने के बाद ही प्रश्नपत्र को हल करना शुरू किया । 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे