Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

BALRAMPUR...बलरामपुर मॉडर्न स्कूल का परीक्षा परिणाम घोषित

अखिलेश्वर तिवारी 
जनपद बलरामपुर के मॉडर्न इंटर कॉलेज में सोमवार को परीक्षा परिणाम घोषित किया गया ।प्रत्येक कक्षा में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया ।
30 मार्च को बलरामपुर मॉडर्न इंटर कॉलेज  बलरामपुर एवं बलरामपुर मॉडर्न स्कूल में छात्र-छात्राओं का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। कक्षा में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को मेडल प्रमाणपत्र और अंकपत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। विद्यालय के प्रबंधक जितेंद्र सिंह तोमर  ने प्रार्थना स्थल पर बच्चो के परिणाम घोषित करते हुए हर कक्षा में सर्वोच्च अंक प्राप्त दो बच्चों को सम्मानित किया। विद्यालय प्रधानाचार्य हेमंत कुमार तिवारी और प्राथमिक संभाग प्रधानाचार्य नीलम दुबे ने बताया की वार्षिक परिणाम हर बच्चे के लिए बड़े उत्साह का विषय होता है। प्रगति पत्र निश्चित ही मेहनत और साल भर के प्रयास का परिणाम है। प्रबंधक जे पी एस तोमर ने कक्षा 6 में ऋषि सिंह प्रथम व सोनम वर्मा द्वितीय, कक्षा 7 में अनन्त शुक्ला प्रथम, आदित्य श्रीवास्तव द्वितीय, कक्षा 8 में निहारिका सिंह प्रथम, जोया अंसारी द्वितीय, कक्षा 9 में गौरी मिश्रा प्रथम, नैंसी पाण्डेय द्वितीय कक्षा तथा 11 में नफीर अहमद प्रथम व आदर्श मिश्रा को द्वितीय स्थान प्राप्त करने पर सम्मानित किया। परीक्षा प्रभारी एस एन त्रिवेदी ने बताया की इस साल का परिणाम काफी सकारात्मक रहा है। बच्चों की प्रगति पर अभिभावकों में भी हर्ष दिखाई दिया। इस दौरान सहायक परीक्षा प्रभारी सुधांशु देव आचार्य, डा शुचिता चौहान, सुमन सिंह, अवनिन्द्र त्रिपाठी, पारस नाथ, जे पी शुक्ला, बी पी पाण्डेय, ज्योति पाण्डेय, सत्य प्रकाश, राम करन, अनिल मिश्रा, वी संघर्ष, अर्चना श्रीवास्तव, नीतू श्रीवास्तव, शिवांक पाण्डेय, अशोक शुक्ला, कमल पाण्डेय, अजीत श्रीवास्तव, नीतू श्रीवास्तव, गिरिजा शंकर, प्रदीप्ति जौहरी व शालिनी त्रिपाठी सहित शिक्षक एवं सैकड़ो अभिभावक और विद्यार्थी उपस्थित रहे। प्रधानाचार्य हेमंत कुमार तिवारी ने कहा कि नया सत्र 1 अप्रैल से प्रारम्भ हो रहा है । बच्चे अपने निर्धारित समय से स्कूल आएं। उन्होंने कहा कि नए प्रवेश के लिए फॉर्म वितरित किये जा रहे हैं । छात्र-छात्राएं फॉर्म भरकर जमा करा दें । टेस्ट के बाद परिणाम आएगा और नाम लिखा जायेगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे