Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

BALRAMPUR...धूमधाम से मनाया गया पृथ्वी दिवस

अखिलेश्वर तिवारी 
जनपद बलरामपुर के अंग्रेजी माध्यम विद्यालय सेंट जेवियर्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में गुरुवार को पृथ्वी दिवस धूमधाम से मनाया गया ।
22 अप्रैल  हमारे विद्यालय में Earth Day के पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विद्यालय प्रबंध समिति के निदेशक सुयश कुमार, इशिका सुयश कुमार सह निदेशका सुजाता आनंद, विद्यालय प्राचार्य आसिम रूमी  तथा इन्दू नायर उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने विभिन्न गतिविधियों में भाग लिया। बच्चों के लिए एक प्रेरणादायक कहानी सुनाई गई जिसमें यह बताया गया कि हमें अपनी पृथ्वी को स्वच्छ और सुंदर बनाएं रखना चाहिए।
 कहानी के माध्यम से बच्चों को समझाया गया कि हमें इधर-उधर कचरा नहीं करना चाहिए और अपने आसपास के वातावरण को साफ सुथरा रखना चाहिए। बच्चों ने उत्साह पूर्वक भाग लेते हुए स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया । इस अवसर पर शिक्षकों ने भी बच्चों को पेड़ पौधे लगाने और प्रकृति की रक्षा करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के अंत में सभी नए संकल्प लिया कि वह अपनी पृथ्वी को स्वच्छ और सुरक्षित रखने में अपना-अपना योगदान देंगे यह कार्यक्रम बच्चों के लिए ज्ञानवर्धक और प्रेरणादायक रहा। कार्यक्रम को सफल बनाने में नर्सरी से लेकर यूकेजी तक के अध्यापक अध्यापिका में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे