अखिलेश्वर तिवारी
जनपद बलरामपुर के इंडो नेपाल सीमा पर तैनात सशस्त्र सीमा बल 50 वीं वाहिनी द्वारा बुधवार को निःशुल्क OPD पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।
8 अप्रैल को सशस्त्र सीमा बल 50 वीं वाहिनी के कमांडेंट संजय कुमार कमांडेंट के निर्देशन में नगारिक कल्याण कार्यक्रम के अन्तर्गत सीमा चौकी गिदवा के अंतर्गत ग्राम परसरामपुर में निःशुल्क OPD पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया । शिविर में डॉ महिमा शिवहरे सहायक कमांडेंट (पशु चिकित्सा) 9वीं वाहिनी व मुख्य आरक्षी पशु चिकित्सा राहुल कुमार द्वारा इलाज किया गया । कार्यक्रम 50 वीं वाहिनी, स.सी.ब, बलरामपुर के " E" समवाय कंचनपुर के सीमा चौकी गिदवा के अंतर्गत ग्राम परसरामपुर में डॉ. महिमा शिवहरे सहायक कमांडेंट पशु चिकित्सा अधिकारी 09वीं वाहिनी के उपस्थिति में निःशुल्क OPD पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें 16 सीमावर्ती लोगों के 118 जानवरों का निःशुल्क ईलाज तथा जाँच किया गया एवं दवाइयों का वितरण किया गया ।
एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ