अखिलेश्वर तिवारी
जनपद बलरामपुर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) शिक्षण संस्थानों में विद्यार्थियों के लिए विभिन्न अभियान चला रहा है। इसी क्रम में स्क्रीन टाइम टू एक्टिविटी टाइम अभियान के जरिए विद्यार्थियों को अनावश्यक स्क्रीन उपयोग से दूर कर खेल, पुस्तक अध्ययन, संवाद, सांस्कृतिक गतिविधियों जैसी रचनात्मक गतिविधियों की ओर प्रेरित किया जा रहा है। मंगलवार को एबीवीपी बलरामपुर इकाई द्वारा सेंट ज़ेवियर्स इंटर कॉलेज में स्क्रीन टाइम टू एक्टिविटी टाइम अभियान पर संगोष्ठी आयोजित की गई।
मुख्य वक्ता प्रांत संगठन मंत्री अंशुल विद्यार्थी ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को रोज कम से कम 30 मिनट स्क्रीन टाइम कम करने की अपील की और कहा कि इस समय को रचनात्मक और सामाजिक कार्यों में लगाएं। उन्होंने यह भी कहा बच्चों को व्यूज नहीं विटामिन डी चाहिए। प्रधानाचार्य आसिम रूमी ने कहा कि स्क्रीन से सिर्फ उंगलिया चलती है जबकि एक्टिविटी से पूरी बॉडी। अधिक समय तक मोबाइल चलाना हमारे दिमाग़ और शरीर दोनों के लिए घातक साबित हो रहा है। कार्यक्रम की प्रस्तावना नगर उपाध्यक्ष डॉ आलोक शुक्ला और मंच संचालन नगर मंत्री कीर्ति उपाध्याय ने किया। इस अवसर पर जिला सह प्रमुख डॉ अनुज सिंह, कल्पना त्रिपाठी, प्रांत कार्यकारिणी सदस्य शिवांगी दूबे, सलोनी पांडेय, मानसी भारद्वाज, नगर सह मंत्री आदेश कश्यप, रवि वर्मा, अनुपम, लवकुश, पंकज, विभाग संगठन मंत्री ज्ञानेंद्र, जिला संगठन अनुज सहित अभाविप कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ