Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

BALRAMPUR...एमएलके सभागार में अरुणाभ का विमोचन

अखिलेश्वर तिवारी 
जनपद बलरामपुर के एमएलके पीजी कॉलेज सभागार में बुधवार को महाविद्यालय की वार्षिक स्मारिका "अरुणाभा'  रोजगार विशेषांक के विमोचन समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान आधुनिक रोजगार दृष्टिकोण: अवसर, चुनौतियां एवं परिवर्तन विषय पर आयोजित व्याख्यान में सतत शिक्षा व कड़ी मेहनत पर जोर दिया गया।
8 अप्रैल को समारोह का शुभारंभ कार्यक्रम अध्यक्ष महाविद्यालय प्राचार्य प्रो0 जे पी पाण्डेय, मुख्य वक्ता मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु गुप्त, जिला पूर्ति अधिकारी कुमार निर्मलेन्दु, बेसिक शिक्षा अधिकारी शुभम शुक्ल, मुख्य नियंता प्रो0 वीणा सिंह ने दीप प्रज्वलित एवं मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके किया। मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु गुप्त ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के पूर्व सबसे पहले खुद को मानसिक व भावनात्मक रूप से तैयार करने की आवश्यकता है ।  कड़ी मेहनत व समर्पित भाव तथा ईमानदारी से किया गया प्रयास हमेशा मंजिल तक पहुचाता है।  उन्होंने पांडुलिपि के संरक्षण पर बल देते हुए प्रशासनिक प्रयासों से अवगत कराया। सीडीओ श्री गुप्त ने व्याख्यान के विषय पर चर्चा करते हुए कहा कि आधुनिक रोजगार परिदृश्य तकनीक, एआई (AI) और लचीलेपन (Remote/Hybrid) के कारण तेजी से बदल रहा है। अवसर के रूप में डिजिटल कौशल, स्टार्टअप और गिग इकोनॉमी (freelancing) बढ़ रहे हैं, वहीं चुनौतियां के रूप में कौशल अंतर (Skill Gap), नौकरी में अस्थिरता और स्वचालन (Automation) से पुरानी नौकरियों का खतरा प्रमुख हैं। यह परिवर्तन सतत सीखने और अनुकूलन क्षमता की मांग करता है।  इस  दौरान उन्होंने रोजगार विशेषांक पर आधारित  महाविद्यालय की वार्षिक स्मारिका अरुणाभा का विमोचन भी किया। कार्यक्रम अध्यक्ष प्रो जे पी पाण्डेय ने सभी का स्वागत करते हुए विद्यार्थियों को लक्ष्य की प्राप्ति के लिए प्रेरित किया।  अतिथियों के प्रति वरिष्ठ प्राध्यापक विभागाध्यक्ष हिंदी प्रो0 पी सी गिरी ने धन्यवाद ज्ञापित किया।अरुणाभा पत्रिका के प्रधान संपादक  प्रो0 एस पी मिश्र ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए अतिथियों का परिचय दिया। इस अवसर पर प्रो0 वीणा सिंह,प्रो0 विमल प्रकाश वर्मा, डॉ तारिक कबीर, डॉ अनामिका सिंह, प्रो0 राघवेंद्र सिंह, डॉ बी एल गुप्त, डॉ दिनेश कुमार, डॉ स्वदेश भट्ट, डॉ ऋषि रंजन, लेफ्टिनेंट डॉ देवेन्द्र कुमार चौहान, डॉ एस के त्रिपाठी, डॉ अनुज सिंह, डॉ कृतिका तिवारी व डॉ ओमप्रकाश सहित कई लोग मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे