अखिलेश्वर तिवारी
जनपद बलरामपुर के बाबू हरिकांत स्मारक बाल भारती इंटर कालेज में रोटरी क्लब बलरामपुर ग्रेटर द्वारा संचालित निशुल्क सिलाई कढ़ाई प्रशिक्षण केन्द्र की लाभार्थियों को प्रमाणपत्र और उपहार मुख्य अतिथि आदर्श नगर पालिका परिषद बलरामपुर के अध्यक्ष डॉ धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू द्वारा विद्यालय प्रांगण में वितरित किए गये।
क्लब अध्यक्ष आलोक श्रीवास्तव ने 8 अप्रैल को बताया कि रोटरी इंटरनेशनल द्वारा निर्देशित रोटरी क्लब समाज के हर वर्ग को लाभान्वित करने हेतु सतत् कार्य करता रहता है । इसी क्रम में यह निशुल्क सिलाई कढ़ाई प्रशिक्षण केन्द्र विगत 10 वर्ष से संचालित है, जिसमें कमजोर वर्गों की महिलाओ को छ: माह का प्रशिक्षण दिया जाता है। केंद्र संयोजक और क्लब के संस्थापक अध्यक्ष डॉ देवेश चंद्र श्रीवास्तव ने सिलाई कढ़ाई प्रशिक्षण केन्द्र और प्रौढ शिक्षा केन्द्र समेत अन्य कार्यक्रम द्वारा जमीनी स्तर पर समाज को क्लब द्वारा दिये जा रहे सहयोग की जानकारी दी। मुख्य अतिथि नगर पालिका परिषद अध्यक्ष डा0 धीरेंद्र प्रताप सिंह ने सभी प्रशिक्षित लाभार्थियों को उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी और कहा कि रोटरी क्लब बलरामपुर ग्रेटर द्वारा महिला सशक्तिकरण हेतु किया जा रहा यह कार्यक्रम अति प्रसंशनीय और प्रेरणा दायक है। इस अवसर पर भाजपा जिला मीडिया प्रभारी डी पी सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि गौरव मिश्र, रोटेरियन संजय शर्मा, रोटेरियन डॉ सौरभ सिंह, रोटेरियन मिहिर मेहरोत्रा, रोटेरियन सुभाष चन्द्र मिश्रा, रोटेरियन डॉ मोहम्मद सालिम, रोटेरियन अनीता श्रीवास्तव क्लब सचिव रोटेरियन डॉ सतीश सिंह, डॉ प्रमोद श्रीवास्तव, डॉ राकेश चंद्र श्रीवास्तव, डॉ विमल चंद्र त्रिपाठी, अधिवक्ता अनिल सिंह व विद्यालय की प्राचार्या अनीता चौहान समेत सभी शिक्षक -शिक्षिकायें उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन रोटेरियन दिलीप श्रीवास्तव ने किया।
एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ