Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

BALRAMPUR ...वार्षिकोत्सव समारोह में मेधावी छात्र व अध्यापकों का किया गया सम्मान

अखिलेश्वर तिवारी/अजय पांडेय 
 जनपद बलरामपुर में शिक्षा क्षेत्र तुलसीपुर के प्राथमिक विद्यालय महाराजगंज द्वितीय में वार्षिक उत्सव एवं शिक्षक सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया । समारोह में विद्यालय के नन्हे मुन्ने ने शानदार मनमोहक प्रस्तुति की। 

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी डॉक्टर स्वामीनाथ ने कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पण से किया है। मुख्य अतिथि ने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ बच्चों में कौशल को भी परखना चाहिए । इसके लिए वार्षिकोत्सव जैसा मंच उचित है। इस मंच के माध्यम से बच्चों के अंदर छिपी प्रतिभा को दिखाने का अवसर मिलता है। उन्होंने बच्चों के कार्यक्रम की सराहना की । बच्चों ने सरस्वती वंदना, स्वागत गीत, देशभक्ति गीत व समूह नृत्य के साथ विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। बच्चों ने घरेलू हिंसा, दहेज प्रथा तथा आतंकवाद जैसे ज्वलंत समस्याओं पर नाटक का भी मंचन किया। प्रधानाध्यापक अखिलेश कुमार ने आए हुए अतिथियों का आभार जताते हुए स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया। कार्यक्रम में साल भर उत्कृष्ट कार्य करने के साथ-साथ विभाग के प्रत्येक कार्य में सराहनीय पहल करने वाले अध्यापक आकांक्षा जायसवाल, आरती यादव शिखा सचान, प्रीति कुमारी, प्रीति गुप्ता व मन्नान सहित अन्य अध्यापकों को प्रशस्ति पत्र स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया है। खंड शिक्षा अधिकारी ने शिक्षकों के उत्कृष्ट शिक्षण की सराहना है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे