अखिलेश्वर तिवारी
जनपद बलरामपुर के अंग्रेजी माध्यम विद्यालय पायनियर पब्लिक स्कूल एण्ड कालेज के छात्र-छात्राओं ने जनपद बलरामपुर में आयोजित बलरामपुर महोत्सव-2026 में बढ़-चढ़ कर प्रतिभाग किया, जिसके लिए उन्हें आयोजन समिति द्वारा सम्मानित किया गया । विद्यालय में वापस लौटने पर मंगलवार को प्रबंध निदेशक द्वारा भी सम्मानित किया गया।
7 अप्रैल को शहर के अग्रेंजी माध्यम विद्यालय पॉयनियर पब्लिक स्कूल एण्ड कॉलेज के छात्र-छात्राओं को विद्यालय के प्रबन्ध निदेशक डा0 एम0पी0 तिवारी, उप प्रधानाचार्या उप प्रधानाचार्य शिखा पाण्डेय व राघवेन्द्र त्रिपाठी एवं विद्यालय प्रशासक राजमणि त्रिपाठी के नेतृत्व में जनपद बलरामपुर में आयोजित बलरामपुर महोत्सव-2026 में मेंहदी प्रतियोगिता, रंगोली प्रतियोगिता, तीरअंदाजी एवं भाग्य का पहिया खेल प्रतियोगिता, सांस्कृति कार्यक्रम व विज्ञान प्रदर्शनी विज्ञान प्रश्नोत्तरी हेतु भेजा गया। मेंहदी प्रतियोगिता में विद्यालय अध्यापिका आयुशी सिंह की संरक्षता में विद्यालय की छात्रा आस्था मिश्रा, अंशिका द्धिवेदी व रिदा फातिमा नें प्रतिभाग किया। जिसमें कक्षा-12 की छात्रा आस्था मिश्रा ने सीनियर सेक्शन में तृतीय स्थान प्राप्त किया। साथ ही रंगोली प्रतियोगिता में आस्था तिवारी, आराध्या पाण्डेय, सिमर मिश्रा, आस्था मिश्रा, अर्पिता वर्मा, सताक्षी सिंह ने प्रतिभाग किया। जिसमें कक्षा-12 की छात्रा आस्था मिश्रा, अर्पिता वर्मा तथा कक्षा-11 की छात्रा सताक्षी शुक्ला नें सीनियर सेक्शन में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। तीरअंदाजी एवं भाग्य व खेल का स्टाल का पहिया में अध्यापक अभिषेक जायसवाल की संरक्षता में विद्यालय के छात्रों में मो0 सुहेल, राजन कश्यप, देवांश श्रीवास्तव, हेमन्त रावत, अंकित चौधरी ने अपने-अपने कौशल का परिचय दिया। जिसमें जिलाधिकारी व मुख्य विकास अधिकारी नें तीरअंदाजी खेल का आनन्द लिया। विद्यालय के अध्यापक डी0पी0 यादव की संरक्षता में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने विज्ञान प्रदर्शनी व विज्ञान प्रश्नोत्तरी में प्रतिभाग किया जिसमें कुदशिया खान, मान्या श्रीवास्तव, अलीना नसीम, आयुश श्रीवास्तव, कार्तिकेय मिश्रा, आलोक तिवारी, अंशिका श्रीवास्तव, हिमांशु श्रीवास्तव नें सुन्दर-सुन्दर मॉडल बनाकर प्रस्तुत किया। इसी क्रम में विज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में कक्षा-12 की छात्रा अदिती भार्गव ने सीनियर सेक्शन में प्रथम स्थान तथा आयुशी श्रीवास्तव ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। बलरामपुर महोत्सव-2026 में विद्यालय की सांस्कृति कार्यक्रम की अध्यापिका उर्वशी शुक्ला की संरक्षता में विद्यालय के छात्र छात्राओं ने बहुत ही मनमोहक सांस्कृति कार्यक्रम प्रस्तुत किया जिसमें सरस्वती वंदना में मरियम, आशी, मोहनी, अवन्तिका, श्रद्धा, अनुश्का, श्रेया, सौम्या, श्रृश्टि, कोमल, नीतिका, माहिका, गणेश वंदना में आराध्या, मेधावी, आस्था प्रथम, आस्था द्धितीय, सिमर, श्रेयसी, दिव्यांसी, आकृति, रत्नाप्रिया, सोनाया व गंगा आरती में शोभित, सन्देश, वर्शान, शास्वत, देवांश, अंश, आर्दश, सौर्य, अभिजीत, अंश, नाजिर, सौर्य गौढ़ नें प्रतिभाग किया। एकल नृत्य में आराध्या पाण्डेय ने बहुत ही मनमोंहक नृत्य प्रस्तुत किया। साथ ही रानी पद्मावती जौहर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओें में आराध्या, सिमर, आस्था प्रथम, आस्था द्वितीय, श्रेयसी, साक्षी, दिव्यांशी, आकृति, मरियम, साक्षी यादव, रत्नाप्रिया, सौम्या, अनुश्का, श्रेया, सोनाया, उत्कर्श, शोभित, सन्देश, अंश, आयुश, श्लोक, अभिजीत, मेधावी, रिद्धी, अविरल, शास्वत, नाजिर, वर्शान, आयुश सिंह, सौर्य गौढ़, सुभिक्षा, काव्या, पलक, आदित्य, दिव्यांस, अंलकृत बहुत ही सुन्दर कार्यक्रम प्रस्तुत किया जिसे देखकर उपस्थित सभी दर्शकों की तालियों से पूरा हाल गूँज उठा । इसी के साथ बलरामपुर महोत्सव 2026 कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। समस्त सांस्कृतिक कार्यक्रम विद्यालय के अध्यापक अध्यापिका अभिशेक जायसवाल, उर्वशी शुक्ला, लता श्रीवास्तव, नीलम श्रीवास्तव, किरन मिश्रा, आकांक्षा मिश्रा, आयुशी सिंह की संरक्षता में सम्पन्न हुआ। प्रबन्ध निदेशक डॉ0 एम0पी0 तिवारी ने बलरामपुर महोत्सव में प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को विद्यालय में स्वर्ण पदक पहनाकर सम्मानित किया। साथ ही बलरामपुर महोत्सव में जिन-जिन अध्यापक अध्यापिकाओं ने सहयोग किया उनको भी स्वर्ण पदक पहनाकर विद्यालय के प्रांगण में सम्मानित किया। प्रबन्ध निदेशक ने विद्यालय के सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों की सरहना करते हुए कहा कि यह उपलब्धि उनके परिश्रम, अनुशासन एवं प्रतिभा का परिणाम है। महोत्सव में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्कृश्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबन्ध निदेशक सहित समस्त अध्यापक अध्यापिकाओं ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई एवं उज्जवल भविश्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ