Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

BALRAMPUR...झारखंडी ओवर ब्रिज को लेकर युगल किशोर की अगवाई में दिया ज्ञापन

 
अखिलेश्वर तिवारी 
जनपद बलरामपुर के पूर्व सांसद प्रत्याशी युगल किशोर शुक्ल एडवोकेट ने अपने समर्थकों के साथ झारखण्डी ओवर ब्रिज निर्माण शुरू कराने की मांग को लेकर अपर जिला अधिकारी को ज्ञापन सौंपा है ।
9 समाजसेवी युगल किशोर शुक्ल एडवोकेट एवं पूर्व सांसद प्रत्याशी ने अपर जिला अधिकारी (न्यायिक) शिव नारायण सिंह को झारखण्डी ओवर ब्रिज निर्माण शुरू कराने हेतु ज्ञापन है । ज्ञापन में बताया कि बलरामपुर में झारखंडी ओवर ब्रिज की चर्चा चुनाव करीब आते होने लगता है । चुनाव खत्म होते ही चर्चा खत्म हो जाती है । इसी तरह कई दशक बीत चुके हैं । झारखण्डी ओवर ब्रिज का निर्माण शीघ्र शुरू करवाने की मांग हम सब कर रहे हैं, क्योंकि ट्रेन आते जाते दिन भर में कई बार जाम लगता है । सरकारी वाहन एम्बुलेंस, डायल 112 उत्तर प्रदेश पुलिस, फायर ब्रिगेड, रोडवेज बस, सरकारी और स्कूल बस समेत सभी प्राइवेट वाहन जाम में फंस जाते हैं । कितनी भी इमरजेंसी हो न आगे और न ही पीछे जा पाते हैं । इन समस्याओं को ध्यान में रखते हुए यथा शीघ्र झारखण्डी ओवर ब्रिज का निर्माण शुरू कराना नितांत आवश्यक है । ज्ञापन देते समय वरिष्ठ अधिवक्ता गयास अहमद खान, संदीप पाठक, जैनुलाब्दीन, देवेन्द्र पाण्डेय, दुर्गा प्रसाद यादव, विजय मिश्रा बबलू, रूपक श्रीवास्तव, कृपा राम चौहान, वैभव मिश्रा, आशीष शुक्ला, नृपेन्द्र उपाध्याय, अलख राम समेत तमाम लोग मौजूद रहे । एडवोकेट गयास अहमद खान ने कहा कि रेलवे जाम में फंस कर लोगों ने भारी मुसीबतों का सामना भी किया है । अधिवक्ता केवल फाइल नहीं ढोता है, बल्कि समाज के हित में लोगों की आवाज बनता है । अधिवक्ता लोगों को जगाता भी है । झारखण्डी ओवर ब्रिज निर्माण बहुत ही जरूरी है। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे