अखिलेश्वर तिवारी
जनपद गोण्डा के मेहनौन विधानसभा क्षेत्र से की बार विधायक रहे तथा उत्तर प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री रह चुके स्वर्गीय घनश्याम शुक्ला की 22 पुण्य तिथि पर रविवार को ज्ञान गोष्टीआयोजित किया गया । गोष्ठी में उनके शुभचिंतकों द्वारा श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई ।
26 अप्रैल को विगत वर्षो की भाँति गोण्डा जिले के ग्राम पूरेलेदई ( बखरवा ) मेहनौन में राजनैतिक संग्राम के महानायक स्वर्गस्थ घनश्याम शुक्ला जी पूर्व राज्य मंत्री उ०प्र० सरकार की पुण्य तिथि पर आयोजित ज्ञान गोष्ठी का शुभारम्भ उनके प्रिय मित्र पण्डित रामानन्द तिवारी ने वैदिक विधान सें शांति पाठ, देवपूजन, हवन, कर्मकाण्ड के वाद स्व० शुक्ला जी के प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए आध्यात्मिक, साहित्यिक, सामाजिक, उनके जीवन के प्रेरक प्रसंगो को स्मरण किया गया । पंडित रामानंद तिवारी ने कहा कि समरसता के प्रति मूर्ति दिव्य आत्मन घनश्याम जी मात्र चौदह वर्ष के राजनैतिक जीवन में देश - प्रदेश के वरिष्ठ राजनैतिकों से आत्मीय संम्वन्ध सम्पर्क रखते हुए वृहद पहचान स्थापित किये । परिणाम स्वरूप निर्वल, निसहाय, पीड़ित, वंचित जनो का न्योचित कार्य उनके नाम प्रभाव से सम्पन हो जाता था । स्वर्गीय शुक्ला सांमतवाद, अन्याय के विरुद्ध संघर्ष करते हुए जीवन पर्यन्त जन सेवा को अपना धर्म और क्षेत्र विकाश अपना कर्तव्य मानते रहे । परिणाम स्वरूप जानता का आशीर्वाद ही उनका सबसे बड़ा वल था । जनता का घर जिनका मंदिर था, स्नेह जिनकी शक्ति थी, परिश्रम जिनका कर्तब्य था, परमार्थ जिनकी भक्ति थी । उन्होंने कहा कि विना आपके 22 वर्ष वीत गये, यादो का कारवा आज भी संग है, आप नही है पर आप ही की प्रेरणा हमारे हर कदम के साथ है । गोष्ठी में उपस्थित लोगो ने पुष्पांजलि अपर्ण करते हुए पुनः स्व० घनश्याम शुक्ला द्वारा संघ, संगठन, पार्टी के प्रति अटूट निष्ठा, त्याग, समर्पण को देखते हुए उ० प्र० सरकार से यह मांग किया जाता है, कि स्व० घनश्याम शुक्ला जी के पावन स्मृति में गोण्डा- बलरामपुर रोड पर ( इटियाथोक में )और गोण्डा उतरौला रोड पर ( धानेपुर में ) महा द्वार की स्थापना कराया जाय । इस अवसर पर नवीन मिश्रा, वालजी त्रिपाठी, शुक्ला प्रसाद शुक्ल, बावन मिश्रा, राममोहन शुक्ल व पुत्तन शुक्ल सहित अन्य कई लोग मौजूद रहे ।
एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ