अखिलेश्वर तिवारी
जनपद बलरामपुर में शुक्रवार को महारानी लाल कुंवरि पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज में छात्राओं को सशक्त बनाने के उद्देश्य से मिशन शक्ति तथा महिला यौन उत्पीड़न निवारण प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वाधान में प्राचार्य प्रो. जेपी पांडेय के निर्देशन में दो दिवसीय ताइक्वांडो प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ किया गया । कार्यक्रम में छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और आत्मरक्षा के महत्वपूर्ण गुर सीखे।
10 अप्रैल को आयोजित कार्यक्रम का संचालन महिला यौन उत्पीड़न निवारण प्रकोष्ठ की संयोजक प्रो. वीणा सिंह एवं मिशन शक्ति की संयोजक प्रो. रेखा विश्वकर्मा के नेतृत्व में किया गया। प्रशिक्षक ताइक्वांडो खिलाड़ी ब्लैक बेल्ट सेकेंड डेन दिव्या गिरी और उनकी सहायक कृतिका मिश्रा ने छात्राओं को आत्मरक्षा के विभिन्न तरीकों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ताइक्वांडो के माध्यम से लड़कियां न केवल शारीरिक रूप से मजबूत बनती हैं, बल्कि उनमें आत्मविश्वास भी बढ़ता है।
प्रशिक्षकों ने छात्राओं को विभिन्न तकनीकों का अभ्यास कराया और यह समझाया कि आपात स्थिति में कैसे खुद को सुरक्षित रखा जाए। कार्यक्रम के दौरान प्राचार्य प्रो. जे. पी. पांडेय ने “नारी सुरक्षा, नारी सम्मान और नारी स्वाभिमान” का संदेश दिया गया।
संयोजक वीणा सिंह प्रकोष्ठ के विषय में जानकारी दी तथा प्रो. रेखा विश्वकर्मा ने मिशन शक्ति के महत्व पर प्रकाश डाला । जबकि प्रकोष्ठ की सदस्य डॉ. अनामिका सिंह ने छात्राओं को नियमित अभ्यास करने के लिए प्रेरित किया। प्रकोष्ठ की सदस्य डॉ. आकांक्षा त्रिपाठी ने कहा कि इस तरह की कार्यशाला में छात्राओं को अधिक से अधिक प्रतिभाग कम चाहिए एवं श्रीमती पूजा मिश्रा ने कार्यक्रम के अंत में सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया ।
एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ