अखिलेश्वर तिवारी
जनपद बलरामपुर के अंग्रेजी माध्यम विद्यालय पायनियर पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने सीबीएसई बोर्ड हाई स्कूल परीक्षा में उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर परचम लहराया है।
सीबीएसई बोर्ड कक्षा 10 परीक्षा परिणाम‘ घोषित हुआ । शहर के अग्रेंजी माध्यम विद्यालय पॉयनियर पब्लिक स्कूल एण्ड कॉलेज, बलरामपुर के मेधावियों ने बाजी मारी। सी0बी0एस0ई0 बोर्ड हाई स्कूल परीक्षा परिणाम के जिले के टॉप टेन सूची में नाम दर्ज कराकर दबदबा बरकरार रखा। ‘‘सी0बी0एस0ई0 बोर्ड कक्षा 10 परीक्षा परिणाम में विद्यालय के टॉप 15 बच्चों नें अच्छे नम्बरों से बाजी मारी है । बच्चों के अच्छे प्रदर्शन के लिए विद्यालय परिवार एवं बच्चों के परिवार में खुशियों की लहर सी दौड़ गयी है। सी0बी0एस0ई0 हाईस्कूल में जिले में दूसरा व पॉयनियर पब्लिक स्कूल एण्ड कॉलेज टॉप करने वाले अंश मिश्रा (96.4%) सिविल सेवा मे जाना चाहते है। इसके बाद संघ लोक सेवा आयोग की तैयारी करेंगे तथा कहा कि आइ0ए0एस0 बनकर जरूरतमंदो व समाज के लिए कुछ करना चाहते है। छात्र सूर्यांश गुप्ता आगे चलकर इंजीनियर एवं उन्नति मिश्रा ने डॉक्टर बनकर देश व समाज की सेवा करने की इच्छा व्यक्त की। विद्यालय का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोशित होने के उपरान्त विद्यालय परिसर में खुशी का माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबन्ध निदेशक ने सभी सफल छात्र-छात्रओं, उनके अभिभावकों तथा उपस्थित पत्रकार बंधुओं का गर्मजोशी से स्वागत किया। साथ ही कार्यक्र के दौरान सभी उपस्थित लोगों को मिठाई खिलाकर उनका मुँह मीठा कराया गया। विद्यालय के कक्षा-10 के सभी सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं ने अपने-अपने मन की भावनाओं को व्यक्त करते हुए कहा कि पॉयनियर पब्लिक स्कूल एण्ड कॉलेज के प्रबन्ध निदेशक डा0 एम0पी0 तिवारी के डाँट, फटकार, प्यार दुलार एवं मार्गदर्शन प्राप्त होता रहा। इसके अतिरिक्त हम सबको हमारे सभी अध्यापक अध्यापिकाओं का हमारे जीवन के इस यात्रा में एक अहम भूमिका रही जो आज हम सब इस स्थान तक पहुँच पाये है। ।अंत में बच्चों के अच्छे प्रदर्शन के लिए विद्यालय के प्रबन्धक प्राचार्य डा0 एम0पी0 तिवारी नें बच्चों के उज्जवल भविश्य की कामना किया तथा उन्हें आशीर्वाद देते हुए बताया कि सभी प्यारे छात्र-छात्राओं को हार्दिक शुभकामनायें देते हुए कहा कि आगे चलकर अच्छे-अच्छे पदों को सुशोभित करते हुए अपने माता-पिता व गुरूजनों का नाम रोशन करें। इस अवसर पर विद्यालय के के उप प्रधानाचार्या उप प्रधानाचार्य शिखा पाण्डेय व राघवेन्द्र त्रिपाठी सहितं समस्त अध्यापक अध्यापिकाएं उपस्थित रहे।
एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ