अखिलेश्वर तिवारी
जनपद बलरामपुर सहित पूरे देश में AIOCD के आवाहन पर 20 मई को प्रस्तावित भारत बंद का केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन का समर्थन नहीं प्राप्त हुआ है । केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन ने पत्र जारी कर 20 मई को समस्त मेडिकल स्टोर तथा फार्मेसी को खुला रखने के लिए अपील किया है ।
केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोशिएशन जनपद बलरामपुर के महामंत्री अजय श्रीवास्तव ने 12 मई को बताया कि AIOCD (आल इंडिया आर्गनाइजेशन आफ केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट) के द्वारा भारत बंद के आवाहन पर पूरे देश में 20 मई को हड़ताल का कार्यक्रम तय था, जिस को लेकर CDFUP उत्तर प्रदेश केमिस्ट एंड ड्रिगिस्ट फेडरेशन ने अपनासमर्थन नही दिया था । बलरामपुर मे केमिस्ट एंड ड्रिगिस्ट एसोसिएशन बलरामपुर की एक बैठक करके जनपद इकाई द्वारा 20 मई 2
026 को होने वाली हड़ताल को न करने का निर्णय किया है ।
026 को होने वाली हड़ताल को न करने का निर्णय किया है ।
उन्होंने बताया कि हमारी जो भी मांग थी उस को लेकर केंद्र और प्रदेश की योगी सरकार के आश्वाशन के बाद मरीजों को होने वाली परेशानी को देखते हुए और
मानवता के दृष्टिकोण को ध्यान में रखते हुए उत्तर प्रदेश केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसियेशन ने 20 मई को हड़ताल मे शामिल होने से साफ मना कर दिया है ।अजय श्रीवास्तव ने बताया कि दवा दुकानें बंद होने से शहरी और ग्रामीण मरीजों के साथ गंभीर और आपातकालीन स्थिति के मरीजों को बहुत ही परेशानी का सामना करना पड़ेगा। संगठन का मानना है कि मरीजों को कोई तकलीफ न हो ये हमारी पहली प्राथमिकता है। जब अजय श्रीवास्तव से पूछा गया कि आप की कौन सी मांग है जिस को आप ने सरकार के सामने रखा है। उन्होंने बताया कि मरीजो का हित सर्वोपरि है, क्योंकि हम सिर्फ दवा का व्यापार नही करते बलिक मानव सेवा भी करते है । हमारी सरकार से कुछ मांगे है जो मिल कर बात चीत से हल हो सकती है । ऑनलाइन दवा फार्मेसी पर बिना फार्मासिस्ट की दवा सप्लाई का विरोध है। ऑनलाइन दवा फार्मेसी की नकली दवा भेजने की भी शिकायता आ रही है जिस पर रोक लगे । कुल मिलाकर ऑनलाइन दवा व्यापार को लेकर ही इस बंद का कार्यक्रम प्रस्तावित था, परंतु प्रदेश नेतृत्व उत्तर प्रदेश केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट फेडरेशन द्वारा बंद मे शामिल न होने का निर्णय लिया गया है । उन्होंने बताया कि 20 मई को जनपद बलरामपुर सहित संपूर्ण उत्तर प्रदेश में दवा दुकानें खुली रहेंगी।
एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ