Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

BALRAMPUR...एसएसबी मुख्यालय पर मातृ दिवस के उपलक्ष में कार्यक्रम आयोजित

अखिलेश्वर तिवारी 
जनपद बलरामपुर के इंडो नेपाल सीमा पर तैनात सशस्त्र सीमा बल नवीं वाहिनी मुख्यालय पर मातृ दिवस के उपलक्ष्य में सोमवार को संदीक्षा सदस्यों एवं बच्चों हेतु विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया ।
11 मई को सशस्त्र सीमा बल नौवीं वाहिनी मुख्यालय के परेड ग्राउंड में मातृ दिवस के उपलक्ष्य में रुपाली पाण्डेय, धर्मपत्नी सौरभ पाण्डेय की उपस्थिति में संदीक्षा सदस्यों एवं बच्चों हेतु विभिन्न मनोरंजक, प्रेरणादायी एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया । कार्यक्रम के अंतर्गत संदीक्षा सदस्यों के मध्य म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता आयोजित की गई, वहीं बच्चों के उत्साहवर्धन एवं मनोरंजन हेतु स्पून रेस तथा जलेबी रेस प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। सभी प्रतिभागियों ने अत्यंत उत्साह, अनुशासन एवं खेल भावना के साथ सहभागिता करते हुए अपनी प्रतिभा एवं ऊर्जा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के दौरान अत्यंत उत्साहपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं पारिवारिक वातावरण देखने को मिला, जिसने संदीक्षा सदस्यों एवं बच्चों के मध्य आपसी सहयोग, आत्मीयता एवं समन्वय की भावना को और अधिक सुदृढ़ किया। प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान हेतु पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। आयोजन का मुख्य उद्देश्य संदीक्षा परिवार के सदस्यों एवं बच्चों के मध्य पारिवारिक मूल्यों, सामाजिक सहभागिता, आपसी समन्वय एवं सकारात्मक वातावरण को प्रोत्साहित करना रहा, जिससे सभी प्रतिभागियों में उत्साह एवं आनंद का संचार हुआ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे