Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

BALRAMPUR...उच्च शिक्षा समिति ने किया विद्यालयों का भ्रमण

अखिलेश्वर तिवारी 
जनपद बलरामपुर में उच्च शिक्षा संस्थानों में छात्र-छात्राओं के नामांकन को बढ़ाने औऱ गुणवत्तापूर्ण व रोजगारपरक शिक्षा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से उच्च शिक्षा निदेशक प्रयागराज के निर्देशन तथा एम एल के पी जी कॉलेज बलरामपुर के प्राचार्य प्रो0 जे पी पाण्डेय के द्वारा गठित प्राध्यापकों की टीम ने सोमवार को तहसील तुलसीपुर के अंतर्गत कई इंटरमीडिएट विद्यालयों का भ्रमण किया। इस दौरान टीम के सदस्यों ने छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए उचित संस्थान व महत्वपूर्ण विषयों के चयन के प्रति सचेत किया।
11 मई को गठित टीम के  समन्वयक विभागाध्यक्ष रसायन विज्ञान प्रो0 मोहिउद्दीन अंसारी, सदस्य विभागाध्यक्ष वनस्पति विज्ञान डॉ राजीव रंजन व भूगोल विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ अजहरुद्दीन की अगुवाई में टीम ललिया, मथुरा, शिवपुरा व महराजगंज तराई के कई इंटरमीडिएट विद्यालयों का भ्रमण किया। विद्यालयों में छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए प्रो0 अंसारी ने कहा कि उच्च शिक्षा के लिए सर्वप्रथम उचित संस्थान का चयन अत्यंत आवश्यक है, क्योंकि सही चयन ही भविष्य के मार्ग को प्रशस्त करती है। टीम के सदस्य विभागाध्यक्ष वनस्पति विज्ञान डॉ राजीव रंजन ने  स्नातक व परास्नातक के बाद नेट जेआरएफ व अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के तैयारी के बारे में जानकारी दी। 
उन्होंने राष्ट्रीय शिक्षा नीति के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि  राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 उच्च शिक्षा में 21वीं सदी की जरूरतों के अनुरूप व्यापक बदलाव ला रही है, जिसका मुख्य उद्देश्य शिक्षा को लचीला, बहुविषयक,और कौशल-आधारित बनाना है। यह नीति 2035 तक उच्च शिक्षा में सकल नामांकन अनुपात को 50% तक बढ़ाने और रटने के बजाय आलोचनात्मक सोच पर जोर देती है।  डॉ अजहरुद्दीन ने छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा की महत्ता को बताते हुए उन्हें उच्च शिक्षा ग्रहण करने के लिए प्रोत्साहित किया। टीम ने तालुकदार सिंह,बाल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज,, पन्नालाल सरावगी किसान इंटरमीडिएट कॉलेज बजरडीह,राधा आदर्श बाल विद्या मंदिर,मोहनलाल रामलाल इंटरमीडिएट कॉलेज शिवपुरा,रामफल मेमोरियल इंटर कॉलेज महराजगंज तराई,रामशंकर भारतीय इंटर कॉलेज मथुरा बाजार आदि विद्यालयों का भ्रमण किया। इस अवसर पर रामशंकर भारतीय इंटर कॉलेज के पूर्व प्रबंधक शिव प्रसाद द्विवेदी,उपर्युक्त कॉलेज के प्रधानाचार्य आलोक मिश्र,सी पी मिश्र, सत्येन्द्र त्रिपाठी, अम्बरीष पाण्डेय, रामानुज शुक्ल एवं विद्यालय के शिक्षक उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे