अखिलेश्वर तिवारी
जनपद बलरामपुर में रविवार को वरिष्ठ आयुर्वेद चिकित्सक डॉ राकेश चंद्रा के द्वारा अपनी क्लीनिक आरोग्य सेवा सदन पर निशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया ।
10 मई को आयोजित निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में गरीबों को उनकी जांच करके निशुल्क आयुर्वेदिक दवाएं वितरित की गईं । चिकित्सा शिविर का प्रारंभ विधायक सदर पल्टूराम, विधायक तुलसीपुर कैलाश नाथ शुक्ला और डॉ राकेश चंद्रा द्वारा भगवान धन्वंतरि के समक्ष दीप धूप जलाकर उनकी स्तुति करके किया गया । चिकित्सा शिविर में लगभग 65 रोगियों को राजस्थान औषधालय के द्वारा प्रदत्त मुफ्त औषधि प्रदान की गई और मधुमेह जी जांच भी मुफ्त किया गया । आज के कैंप में जोड़ों के दर्द, बवासीर तथा स्त्री रोग की दवाएं बांटी गई । चिकित्सा शिविर के सफल संचालन में डॉ अफजाल अहमद खान, डॉ विमल त्रिपाठी, भाजपा मीडिया प्रभारी डी पी सिंह, राजस्थान औषधालय के प्रतिनिधि प्रकाश तथा प्रकाश पैथालॉजी के ओम प्रकाश का विशेष योगदान रहा ।
एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ