अखिलेश्वर तिवारी
जनपद बलरामपुर के एमएलके पीजी कालेज सभागार में रविवार को युवराष्ट्र के अंतर्गत युवा शिक्षक, डॉक्टर, व्यवसाई, कृषक व समाजसेवी सहित अन्य क्षेत्रों से आए युवा कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित किया गया ।
10 मई को आयोजित बैठक में संजय जी प्रांतीय अधिकारी, युवराष्ट्र अवध प्रांत प्रमुख धीरेन्द्र के मार्गदर्शन में स्थानीय एम एल के पीजी कॉलेज में सम्पन्न हुई। बैठक में जिला टोली का गठन किया गया। युवराष्ट्र कार्य अवध प्रांत प्रमुख धीरेन्द्र जी ने कहा कि युवाओं को राष्ट्र से जोड़ने के लिए उक्त कार्य को आगे बढ़ाया जा रहा है। आज भारत का प्रतिभाशाली युवा विदेश में जाकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहा है जबकि उसके प्रतिभा का लाभ स्वराष्ट्र को मिलना चाहिए। युवराष्ट्र कार्य विभाग प्रमुख नीलमणि ने बताया कि जल्द ही इन सभी क्षेत्र के युवाओं की टोली बनाई जाएगी। बैठक में जीतेन्द्र, किरीट, उत्कर्ष, सुधीर, श्री प्रकाश, देवेंद्र समेत विभिन्न क्षेत्रों के लोग उपस्थित रहे।
एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ