Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

BALRAMPUR...यातायात पुलिस ने चलाया ड्रंक ड्राइव अभियान


अखिलेश्वर तिवारी 
जनपद बलरामपुर मे यातायात प्रभारी उमेश सिंह के नेतृत्व में रविवार को वाहन चेकिंग अभियान के दौरान नशे की हालत में गाड़ी चलने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई की गई।
10 मई को पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देशन में तथा अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पांडे व क्षेत्राधिकारी यातायात वीर सेन सिंह के पर्यवेक्षण में प्रभारी यातायात उमेश सिंह व उनकी टीम द्वारा ड्रंक एवं ड्राइव अभियान के क्रम में नशे की हालत में वाहन चलाने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध सघन अभियान चलाकर कार्रवाई की गई है । कार्यवाही में सात वाहन चालको के विरुद्ध समन की कार्रवाई की गई । सात वाहनों से 20 हजार रुपए का समन काटा गया है । साथ ही जागरूकता अभियान चलाकर सड़क सुरक्षा तथा यातायात नियमों के प्रति लोगों को जागरूक किया गया ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे