अखिलेश्वर तिवारी
जनपद बलरामपुर में सेंट जेवियर्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में शनिवार को छात्र-छात्राओं द्वारा मदर्स डे कार्यक्रम मनाया गया ।
9 मई को सेंट ज़ेवियर्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में मदर्स डे बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। एल.के.जी. और नर्सरी कक्षा के बच्चों के मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किये। वहीं यू.के.जी. के बच्चों ने अपनी माताओं के लिये प्यारे-प्यारे पंक्तियाँ, कविता और गीतों के द्वारा सभी का मन मोह लिया। बच्चों ने अपने मम्मियों के लिये प्यारे-प्यारे कार्ड भी बनाये। मुख्य अतिथि डायरेक्टर सुयश कुमार ने बताया कि मदर्स डे क्यों मनाया जाता है। उन्होंने यह भी समझाया कि हमें केवल मदर्स डे पर ही नहीं बल्कि हर दिन अपने माता-पिता को धन्यवाद कहना चाहिये और उनका सम्मान करना चाहिये। कार्यक्रम के सफल आयोजन में समन्वयक रेखा ठाकुर और इंदु नायर का महत्वपूर्ण योगदान रहा। प्रमजीत कौर, अनीता सिंह, अंजली, खुशी, पूजा सिंह, मान्या गुप्ता और सोनम सिंह ने अपने कोऑर्डिनेटर इन्दु नायर और रेखा ठाकुर एवं प्रधानाचार्य आसिम रूमी के निर्देशन एवं अवलोकन में सफलतापूर्वक आयोजित कराया ।
एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ