Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

BALRAMPUR...डिजिटल स्व जनगणना में बढ़-चढ कर लें हिस्सा

अखिलेश्वर तिवारी 
जनपद बलरामपुर में डिजिटल जनगणना 2027 के तहत पहली बार पूरी तरह डिजिटल स्व जनगणना प्रक्रिया, 7 मई से शुरू होगी ।

देश में पहली बार डिजिटल जनगणना-2027 शुरू हो गई है। श्रावस्ती संसदीय क्षेत्र के पूर्व सांसद  दद्दन मिश्र ने क्षेत्रवासियों से इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय अभियान में सक्रिय भागीदारी की अपील की है। उन्होंने बताया कि इस बार जनगणना प्रक्रिया को आधुनिक और पारदर्शी बनाने के लिए ऑनलाइन ‘स्व-गणना’ की सुविधा शुरू की गई है, जिससे लोग घर बैठे अपनी जानकारी स्वयं दर्ज कर सकेंगे।
जनगणना विभाग की तरफ से जारी कार्यक्रम के अनुसार नागरिक सात से 21 मई तक आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से अपनी जानकारी ऑनलाइन भर सकेंगे। सभी नागरिकों को पोर्टल पर लॉगिन कर निर्धारित विवरण दर्ज करना होगा। प्रक्रिया पूरी होने पर एक यूनिक आईडी जारी की जाएगी, जिसे बाद में घर आने वाले प्रगणक को दिखाना होगा। जो लोग ऑनलाइन माध्यम से जानकारी दर्ज नहीं कर पाएंगे, उनके लिए जनगणना का प्रथम चरण 22 जून तक संचालित किया जाएगा। इस दौरान प्रगणक मोबाइल ऐप के जरिए घर-घर जाकर जानकारी एकत्र करेंगे। जनगणना के तहत परिवार के मुखिया का नाम, मकान की स्थिति तथा उपलब्ध सुविधाओं सहित कुल 33 प्रमुख बिंदुओं पर जानकारी ली जाएगी। पुर्व सांसद ने कहा कि जनगणना केवल आंकड़ों का संग्रह नहीं, बल्कि प्रदेश और देश की विकास योजनाओं की आधारशिला है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे सही और पूर्ण जानकारी उपलब्ध कराएं, ताकि सरकार की योजनाएं जरूरतमंदों तक प्रभावी ढंग से पहुंच सकें। उन्होंने यह भी भरोसा दिलाया कि नागरिकों द्वारा दी गई सभी जानकारियां पूरी तरह गोपनीय रखी जाएंगी और उनका उपयोग केवल सरकारी नीतियों एवं विकास कार्यों के लिए किया जाएगा। प्रशासन ने “हमारी जनगणना, हमारा विकास” के संदेश के साथ सभी नागरिकों से इस अभियान में सहयोग करने की अपील की है। अधिकारियों का कहना है कि डिजिटल जनगणना से प्रक्रिया अधिक पारदर्शी, तेज और त्रुटिरहित बनेगी, जिससे भविष्य की योजनाओं को बेहतर दिशा मिल सकेगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे