Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

BALRAMPUR...पायनियर पब्लिक स्कूल में स्व जनगणना कार्यक्रम का आयोजन

अखिलेश्वर तिवारी 
जनपद बलरामपुर के अंग्रेजी माध्यम विद्यालय पायनियर पब्लिक स्कूल में शनिवार को महत्वपूर्ण जनगणना जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
9 मई को शहर के अग्रेंजी माध्यम विद्यालय पॉयनियर पब्लिक स्कूल एण्ड कॉलेज में एक महत्वपूर्ण जनगणना जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के प्रबन्ध निदेशक डॉ0 एम पी तिवारी उप प्रधानाचार्या शिखा पाण्डेय एवं उप प्रधानाचार्य राघवेन्द्र त्रिपाठी के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर जनगणना विभाग से आये हुए अभिनव सिंह चौहान तहसीलदार सदर बलरामपुर तथा साथ मे आये हुए जनगणना टीम में सिद्वार्थ पाण्डेय, पायल अरोरा, नवीन कुमार सिंह, महमूदुल हक एवं अमित जायसवाल का विद्यालय परिवार द्वारा हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में कक्षा 9 से 12 तक के सभी छात्र.छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। तहसीलदार सदर बलरामपुर ने विद्यार्थियों को जनगणना के महत्व उद्देश्य एवं इसकी प्रक्रिया के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की। साथ ही यह भी बताया कि वर्तमान समय में ऑनलाइन सुविधा के माध्यम से भी नागरिक अपनी जनगणना आसानी से करा सकते हैं। विद्यार्थियों को ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया समझाई गई तथा यह भी बताया गया कि सही एवं पूर्ण जानकारी देना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। तहसीलदार सदर बलरामपुर की टीम ने बच्चों को जागरूक करते हुए कहा कि जनगणना देश की विकास योजनाओं शिक्षा स्वास्थ्य रोजगार एवं अन्य सरकारी सुविधाओं के लिए अत्यंत आवश्यक होती है। इससे सरकार को जनसंख्या एवं नागरिकों की आवश्यकताओं का सही आंकलन करने में सहायता मिलती है। विद्यालय के प्रबन्ध निदेशक डॉ0 एम पी तिवारी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि जनगणना केवल एक सरकारी प्रक्रिया नहीं बल्कि राष्ट्र निर्माण में प्रत्येक नागरिक की सहभागिता का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने बच्चों से अपील की कि वे स्वयं जागरूक बनें तथा अपने परिवार एवं समाज को भी इसके प्रति जागरूक करें। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिवार द्वारा जनगणना विभाग की टीम का धन्यवाद ज्ञापित किया गया। यह कार्यक्रम विद्यार्थियों के लिए अत्यंत ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायक सिद्ध हुआ। इस अवसर पर विद्यालय के अध्यापक अध्यापिकाओं में असफाक, कुंवर सिंह, डी पी यादव, सौरभ शुक्ला, संदीप यादव, सिखा मिश्रा, आयुशी सिंह शालिनी शुक्ला उपस्थित रही।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे