Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

BALRAMPUR...एआरटीओ ने चलाया वृहद चेकिंग अभियान

अखिलेश्वर तिवारी 
जनपद बलरामपुर के उप संभागीय परिवहन अधिकारी बृजेश कुमार के नेतृत्व में शनिवार को मोडिफाइड साइलेंसर तथा ओवरलोड के विरुद्ध चेकिंग अभियान चलाया गया ।
9 मई को दो पहिया वाहनों के मॉडिफाई साइलेंसर एवं दो पहिया वाहनों पर तीन सवारी के विरुद्ध जनपद बलरामपुर के वीर विनय चौराहा, झारखंडी मंदिर एवं फुलवरिया चौराहा पर परिवहन विभाग एवं यातायात पुलिस द्वारा विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया । मोटरसाइकिल के साइलेंसर को अधिक ध्वनि उत्पन्न करने के उद्देश्य से मॉडिफाई कराकर संचालित पाए जाने पर तीन वाहनों को सीज किया गया तथा 07 वाहनों का चालान किया गया । दो पहिया वाहनों पर 03 सवारी पाए जाने पर 15 वाहनों का चालान किया गया । इसके अतिरिक्त माल वाहन ओवरलोड पाए जाने  सीज किया गया । 
साथ ही हेलमेट एवं सीट बेल्ट एवं मोबाइल फोन के अभियोग में कुल 44 चालान कर कुल 217000 रुपए की शास्ति अधिरोपित की गई । आज के इस विशेष चेकिंग अभियान में  एवं श्री उमेश सिंह यातायात प्रभारी मय हमराही द्वारा कार्यवाही की गई ।  

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे