अखिलेश्वर तिवारी
जनपद गोण्डा में इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी गोंडा और जैनस इनीशिएटिव के संयुक्त तत्वाधान में सोमवार को नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन वेंकटाचार्य लॉन में किया गया । शिविर में दिव्यांग जनों के लिए, वरिष्ठ नागरिकों के लिए विशेष चिकित्सीय परामर्श एवं उपकरण का वितरण किया गया । 70 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ जनों को आयुष्मान कार्ड नि:शुल्क रूप में बनाया गया । शिविर में ईसीजी, सीबीसी, कैल्शियम और शुगर की जांच भी निःशुल्क की गई ।
शिविर में सुविख्यात हृदय शल्य चिकित्सक डॉ पंकज श्रीवास्तव, दंत रोग विशेषज्ञ डॉ पीयूष रंजन शल्य चिकित्सक डॉ डी.एम.शुक्ला, वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ ज्योत्सना शुक्ला, नेत्र सर्जन डॉ पुनीत श्रीवास्तव, जनरल फिजिशियन डॉ.शरद श्रीवास्तव, वरिष्ठ हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ डी.के. राव व फिजियोथेरेपिस्ट डाक्टर निहितिका हैरत की उपस्थिति उल्लेखनीय रही । शिविर में दिव्यांग जनों के लिए एवं वरिष्ठ नागरिकों के लिए विशेष चिकित्सीय परामर्श डॉ पंकज श्रीवास्तव ने स्वास्थ्य संबंधित सभी को जानकारी दी एवं उपकरण का वितरण किया । मुख्य अतिथि के रूप में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा संत लाल पटेल को रेड क्रॉस सोसाइटी के उपाध्यक्ष जसपाल सलूजा उप सभापति प्रो एस बी सिंह ने बुके एवं जैनस इनिशिएटिव्स संस्था के संस्थापक डॉ पंकज श्रीवास्तव ने मोमेंटो देकर सम्मानित किया । साथ ही स्वास्थ्य महानिदेशालय लखनऊ से आए संयुक्त निदेशक क्रमिक डॉ ए पी सिंह, विशिष्ट अतिथि विकलांग कल्याण अधिकारी रजनीश किरण एवं मुख्य चिकित्सा अधीक्षक सचिव डॉ अनिल कुमार को स्मृति चिन्ह साल एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया । शिविर में आए हुए समस्त डॉक्टर्स को जैनिस एवं रेडक्रास की तरफ से सम्मानित किया गया । साथ ही समस्त बुजुर्गों को छड़ी एवं विकलांगों को वाकर एवं ट्राई साइकिल दी गई । शिविर में राधेश्याम, राजा साहब, संदीप कुमार, संजय व अनुराग सिंह विकलांग कल्याण के सहयोग से को ट्राई साइकिल वितरण किया गया । मैक्स लैब डायग्नोस्टिक सेंटर एवं तृषा लैब का अहम योगदान रहा एवं साथ में जीवन सेवा संस्थान के प्रबंधक एड. विनय तिवारी ने भी डॉक्टर्स को सम्मानित किया । कैम्प में इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी गोण्डा से डॉ ज्योत्स्ना शुक्ला संरक्षक, सचिव डॉ अनिल कुमार, अजेय विक्रम सिंह, सौरभ श्रीवास्तव, डॉ अफ़ज़ल मंसूरी, दिग्गज पांडेय,के बी सिंह, प्रदेश कार्यपाली सदस्य कसीम सिद्दीकी, पंकज सिन्हा, पत्रकार एडवोकेट अतुल श्रीवास्तव, विनय तिवारी, ज्योति सिंह, पुनिता मिश्रा, डॉ सन्तोष सिंह,राजन श्रीवास्तव,मनीष मिश्र, डॉ दिलीप शुक्ल, भूपेंद्र आर्य, विजित प्रेम श्रीवास्तव, अमित पांडेय, मुकेश अग्रवाल, विकास मनोहर श्रीवास्तव ने उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई । कार्यक्रम का संचालन अनिल श्रीवास्तव ने किया।
एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ