Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

BALRA...एमएलके कॉलेज के 8 एनसीसी कैडेटों का भारतीय सेना में चयन


अखिलेश्वर तिवारी 
जनपद बलरामपुर के एमएलके पीजी कॉलेज के 08 एनसीसी कैडेटों ने अग्निवीर योजना के अंतर्गत भारतीय सेना में चयन पाकर महाविद्यालय सहित जिले का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि पर महाविद्यालय के शिक्षकों सहित बटालियन के अधिकारियों ने भी हर्ष व्यक्त किया है।

          जानकारी के अनुसार एमएलके पीजी कॉलेज में एनसीसी कैडेटों के लिए 100 सीटें है और यह 51 वीं यूपी बटालियन एनसीसी बलरामपुर से सम्बद्ध है। प्रतिवर्ष एनसीसी में प्रवेश की आस लेकर सैकड़ों अभ्यर्थी  महाविद्यालय में आवेदन करते हैं और कठिन परिश्रम ,धैर्य व लगन की बदौलत सैकड़ों लोगों को पछाड़कर कुछ ही लोग एन सी सी में प्रवेश पाते हैं। एनसीसी में प्रवेश पाने मात्र से ही सपना पूर्ण नहीं होता है, बल्कि जो धैर्य व कठिन परिश्रम के साथ सदैव अपने लक्ष्य के लिए तत्पर रहते हैं उन्हें सफलता अवश्य मिलती है। महाविद्यालय से B व C सर्टिफिकेट उत्तीर्ण कुल 08 कैडेटों ने मई 2026 में अग्नि वीर योजना के तहत भारतीय सेना में नियुक्ति पाई है । अब उन्हें अलग- अलग सेंटर पर प्रशिक्षण हेतु भेजा जाएगा। महाविद्यालय से C सर्टिफिकेट उत्तीर्ण विजय वर्मा, नीरज कुमार मिश्र, देशराज यादव, शिवम तिवारी, राजवीरेंद्र यादव व अभिषेक शुक्ल तथा वर्ष 2026 में B सर्टिफिकेट उत्तीर्ण दुर्गेश पाण्डेय का अग्निवीर योजना के अंतर्गत भारतीय थल सेना में चयन हुआ है। वहीं महाविद्यालय के C सर्टिफिकेट उत्तीर्ण दुर्गेश कुमार का चयन भारतीय वायु सेना में हुआ है। कैडेटों के चयन पर हर्ष व्यक्त करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो0 जे पी पाण्डेय व बटालियन के कंमांडिंग ऑफिसर कर्नल अरविन्द प्रताप सिंह पटवाल ने कैडेटों को बधाई दी है और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है । उन्होंने कहा कि एक युवा के लिए भारतीय सेना में चयन का सपना देखना केवल एक कैरियर या नौकरी नहीं, बल्कि राष्ट्रप्रेम, अदम्य साहस और जीवन के सर्वोच्च मूल्यों का संगम होता है। यह निर्णय देश के लिए सर्वस्व न्योछावर करने की भावना, असीम सम्मान और अनुशासित जीवनशैली से प्रेरित होता है। महाविद्यालय के एसोसिएट एन सी सी ऑफिसर लेफ्टिनेंट(डॉ) देवेन्द्र कुमार चौहान ने कैडेटों के चयन पर खुसी का इज़हार करते हुए कहा कि यह हमारे,कैडेटों के परिवार व महाविद्यालय के लिए गौरव का क्षण है। इससे अन्य कैडेटों को भी प्रेरणा लेना चाहिए । महाविद्यालय के कैडेटों का भारतीय सेना में चयन पर हर्ष व्यक्त करने वालों में महाविद्यालय की मुख्य नियन्ता प्रो0 वीणा सिंह व बटालियन के एडम ऑफिसर कर्नल अनुराग गंजवार सहित महाविद्यालय के शिक्षक, बटालियन के अधिकारी व कैडेटों के परिजन व मित्र शामिल हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे