अखिलेश्वर तिवारी
जनपद बलरामपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के 54 वें जन्मदिवस के उपलक्ष में रविवार को विश्व हिंदू महासंघ द्वारा संयुक्त जिला चिकित्सालय में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
7 जून को विश्व हिंदू महासंघ ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 55 वें वर्ष में प्रवेश करने पर प्रदेश अध्यक्ष भिखारी प्रजापति के निर्देशन में प्रदेश भर में साप्ताहिक कार्यक्रम मनाए जाने के क्रम में रविवार को तीसरे दिन जिला संयुक्त चिकित्सालय में रक्तदान कार्यक्रम आयोजित किया गया । रक्तदान शिविर का शुभारंभ मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल मुख्य अतिथि डॉक्टर राजेश चतुर्वेदी ने फीता काटकर किया । कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में उद्यमी प्रीतम सिंधी व श्याम सुंदर केसरवानी उपस्थित रहे । शिविर में कुल 21 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया । रक्तदाताओं में गंगा शर्मा कौशिक, चौधरी विजय सिंह, शशि केसरवानी, शगुन केसरवानी, श्यामल केसरवानी, अर्पित शर्मा, खुशी शर्मा,डॉक्टर हर्षित शर्मा, प्रहलाद गुप्ता, संस्कार केसरवानी, आकाश मोदनवाल, शैली केसरवानी, रविकांत, जीवनलाल गुप्ता, रंजीत कुमार, सुग्रीव कश्यप, राधेश्याम कौशल, अनिकेत सिंह, पूर्णिमा केसरवानी ,वेद प्रकाश जायसवाल, जनक राम जयसवाल शामिल थे । कार्यक्रम के मार्गदर्शक प्रदेश अध्यक्ष सोशल मीडिया गंगा शर्मा कौशिक रहे व अध्यक्षता जिला अध्यक्ष विश्व हिन्दू महासंघ बलरामपुर चौधरी विजय सिंह ने की । सीएमओ डॉ मुकेश कुमार रस्तोगी व सीएमएस आर के वर्मा ने रक्तदाताओं का उत्साह बढ़ाया । कार्यक्रम में सहयोगी ब्लड बैंक के डॉक्टर आकांक्षा शुक्ला, सी पी श्रीवास्तव, अशोक पांडे, अभिषेक सिंह, अजीत श्रीवास्तव, हिमांशु तिवारी, सोनम तिवारी का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ ।
एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ