अखिलेश्वर तिवारी
जनपद बलरामपुर में थाना महराजगंज तराई पुलिस ने क्षेत्र में हुई चोरी की घटना का खुलासा करते हुए अंतर राज्यीय चोर गिरोह के 04 सदस्यों को गिरफ्तार किया है । गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से चोरी गया माल व 02 लाख रूपए नगद तथा घटना में प्रयुक्त चार पहिया वाहन बरामद किया गया है ।
पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने 7 जून को बताया कि 23 मई 2026 को पीड़ित सुमित सिंह निवासी ग्राम सुदर्शनजोत थाना महराजगंज तराई द्वारा थाना महराजगंज तराई पर सूचना दी गई कि 22/23 मई 2026 की रात्रि में कुछ अज्ञात चोरों द्वारा मेरे घर के पीछे दीवार को कूदकर घर में प्रवेश किया और हम परिजनों को सोता हुआ देख कमरे की अलमारी के अन्दर रखा जेवरात व 45,000-रूपये नगद चोरी कर ले गए । तहरीरी सूचना के आधार पर थाना महराजगंज तराई पर सुसंगत धाराओं में अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया गया। उन्होंने बताया कि 07 जून को थाना महराजगंज तराई पुलिस एवं सर्विलांस टीम द्वारा मुखबिर सूचना एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर घटना अनावरण के लगातार प्रयास कर चोरी की घटना में संलिप्त प्रकाश में आये अभियुक्तों जाबिर अंसारी पुत्र सुल्तान अंसारी निवासी ग्रा0 त्रिकौलिया थाना ईसानगर जनपद खीरी, आसिफ खान पुत्र लियाकत अली खां निवासी ग्रा0 शेखनपुरवा कुम्हैना थाना धौरहरा जनपद खीरी, बृजलाल पुत्र प्रेम सागर निवासी ग्राम भण्डारीपुरवा थाना खैरीघाट जनपद बहराइच तथा धनाजी सेंडे पुत्र उल्लास राव मराठा निवासी ग्रा0 काजीपुरा पूर्वी 02 पुलिस चौकी थाना कोतवाली नगर जनपद बहराइच ( स्थायी पता ग्राम अवलई थाना व तहसील आटपाणी जनपद सांगली प्रान्त महाराष्ट्र ) को पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए घेराबंदी कर गगनचक टोलप्लाजा बहराइच के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार किये गए अभियुक्तों के पास से चोरी का सामान 01 गले का हार, 01 मंगलसूत्र, 04 हाथ का कंगन, 02 अंगूठी, 01 अदद चैन, चांदी की पायल, बिछिया, दो लाख रुपए नगद तथा घटना में प्रयुक्त 01 चार पहिया वाहन UP 78 BJ 6404 (SANTRO) बरामद किया गया । अभियुक्त जाबिर अंसारी पुत्र स्व0 सुल्तान अंसारी थाना ईसानगर का तथा आसिफ खान पुत्र लियाकत अली खा थाना धौरहरा का हिस्ट्रीसीटर है। शेष फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु आवश्यक वैधानिक कार्यवाही एवं दबिश की कार्रवाई की जा रही है। जाबिर अंसारी के नाम प्रदेश के विभिन्न थानों में 52 मुकदमों से अधिक पंजीकृत हैं । वहीं आसिफ खान के नाम 20 से अधिक मुकदमे गंभीर धाराओं में पंजीकृत हैं । उन्होंने बताया कि अभी आगे जांच पड़ताल चल रही है मुकदमों की संख्या बढ़ भी सकती है । गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्र0नि0 संतोष कुमार तिवारी थाना मह0 तराई, उ0नि0 श्री राम मोहन सिंह थाना मह0 तराई, उ0नि0 आदित्य कुमार थाना महराजगंज तराई, उप0नि0 अखिलेश पाण्डेय सर्विलांस सेल, हे0का0 रमाकान्त यादव थाना महराजगंज तराई, का0 नीरज कुमार थाना मह0 तराई, का0 सुशील कुमार थाना मह0 तराई, का0 शक्ति कुमार थाना मह0 तराई, का0 धर्मेन्द्र कुमार थाना मह0 तराई, का0 धीरज तिवारी थाना मह0 तराई, सर्विलांस व स्वाट टीम बलरामपुर के आरक्षी अखिलेश कुमार सर्विलांस सेल, आरक्षी अंकित कुमार सर्विलांस सेल, आरक्षी शिव सागर सर्विलांस सेल, आरक्षी श्याम जी शुक्ला, आरक्षी विशाल दिवेदी स्वाट टीम तथा आरक्षी आदर्श कुमार स्वाट टीम शामिल थे।
एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ