अखिलेश्वर तिवारी
जनपद बलरामपुर में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सफल नेतृत्व में राष्ट्रसेवा, सुशासन एवं जनकल्याण के 12 गौरवशाली वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आज धर्मपुर स्थिति झारखंडेश्वर महादेव मंदिर में सदर विधायक पलटू रम ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ भगवान महादेव का पूजन अर्चन कर प्रधानमंत्री जी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु हेतु मंगलकामाना की ।
उन्होंने मंदिर प्रांगण में स्वच्छता करते हुए वृक्षारोपण भी किया। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में देश ने विकास, सुशासन, गरीब कल्याण एवं आत्मनिर्भरता के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। इसी भावना के साथ राष्ट्र एवं समाज के कल्याण हेतु भगवान भोलेनाथ से प्रार्थना की गई।
मंहत झारखंडेश्वर महादेव भोलादास, एलडीबी चेयरमैन घनश्याम तिवारी, मंडल अध्यक्ष सुरेश त्रिपाठी, नगर अध्यक्ष आनंद श्रीवास्तव, महेश मिश्रा, बाबू मिश्रा, मंडल उपाध्यक्ष आकाश पांडे, जिला प्रतिनिधि राकेश गुप्ता, मंडल महामंत्री मनीष तिवारी, मंडल महामंत्री रजनीश पांडेय, नगर उपाध्यक्ष अविनाश शुक्ला, अमन चौहान, पंकज शुक्ला, विमल चंद्र त्रिपाठी, मंडल महामंत्री अमन चौहान, अमरेश तिवारी, अशोक गौतम, रक्षाराम सोनकर, विनोद शुक्ला, शत्रुघ्न सोनकर, आलोक सिंह, अंकुश केसरवानी, शैलेन्द्र सिंह सहित तमाम कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।
एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ