Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

BALRAMPUR...सीएम के 55वें वर्ष में प्रवेश पर आयोजित हिन्दू स्वाभिमान सम्मेलन सम्पन्न

अखिलेश्वर तिवारी 
जनपद बलरामपुर के तहसील तुलसीपुर में विश्व हिन्दू महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष भिखारी प्रजापति के निर्देशन में चल रहे साप्ताहिक कार्यक्रमों की श्रृंखला के अंतर्गत शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर के गोरक्ष मण्डपम में हिन्दू स्वाभिमान सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम गोरक्षपीठाधीश्वर एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 55वें वर्ष में प्रवेश के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्ज्वलन, योगी आदित्यनाथ जी के चित्र पर तिलक अर्पण तथा ध्वजगान के साथ हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्व हिन्दू महासंघ के जिला अध्यक्ष चौधरी विजय सिंह ने की, जबकि संचालन प्रदेश अध्यक्ष सोशल मीडिया गंगा शर्मा कौशिक ने किया । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष अधिवक्ता प्रकोष्ठ रुद्र कुमार पाठक रहे। मुख्य वक्ता के रूप में प्रदेश प्रकोष्ठ संयोजक मनोज प्रजापति ने अपने विचार व्यक्त किए। विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदेश उपाध्यक्ष किन्नर प्रकोष्ठ रेखा नंद गिरी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष धर्माचार्य प्रकोष्ठ चंद्रभूषण शुक्ला उपस्थित रहे । वक्ताओं ने योगी आदित्यनाथ के राष्ट्र, धर्म एवं समाज के प्रति समर्पण, उनके नेतृत्व तथा हिन्दुत्व और सांस्कृतिक राष्ट्रवाद को सशक्त बनाने में उनके योगदान पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों से संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। 
कार्यक्रम को जिला उपाध्यक्ष मिथिलेश गिरी, प्रदेश उपाध्यक्ष धर्माचार्य प्रकोष्ठ चंद्रभूषण शुक्ला, प्रदेश उपाध्यक्ष किन्नर प्रकोष्ठ रेखा नंद गिरी, प्रदेश प्रकोष्ठ संयोजक मनोज प्रजापति तथा प्रदेश अध्यक्ष अधिवक्ता प्रकोष्ठ रुद्र कुमार पाठक ने संबोधित किया। अंत में जिला अध्यक्ष चौधरी विजय सिंह ने सभी अतिथियों, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के समापन पर मंदिर प्रांगण में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जो देर रात तक चलता रहा। इस अवसर पर वरिष्ठ उपाध्याय जीवनलाल, मिथिलेश गिरी, विजय प्रताप सोनी, सुग्रीव, शैलेन्द्र शर्मा, जय सिंह कश्यप, राधेश्याम, नान बाबू चौरसिया, कालीदीन, वेद प्रकाश, प्रेमनाथ मिश्रा, विक्की गुप्ता सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे