Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

BALRAMPUR...नगर पालिका अध्यक्ष ने प्रशासन को चेतावनी


अखिलेश्वर तिवारी 
जनपद बलरामपुर में पिछले एक सप्ताह से एक विशेष समुदाय द्वारा सनातन धर्म को टारगेट करते हुए उकसाने वाला वीडियो वायरल करने तथा सब कुछ जानते हुए कार्रवाई न किए जाने से आहत आदर्श नगर पालिका अध्यक्ष डॉ धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू ने पुलिस प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए चेतावनी दिया है, कि यदि समय रहते कड़ी कार्यवाही नहीं की गई तो वे स्वयं अनशन पर बैठ जाएंगे ।

10 जून को आदर्श नगर पालिका अध्यक्ष डॉ धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू ने वीडियो जारी कर पुलिस प्रशासन को आगाह किया है कि पिछले एक सप्ताह से एक विशेष समुदाय द्वारा सनातन धर्म को टारगेट किया जा रहा है, परंतु पुलिस-प्रशासन कोई ठोस कार्रवारही नहीं कर रहा है, जिसके कारण उपद्रवियों का हौसला बुलंद हो रहा है । उन्होंने क्रमशः घटनाओं का जिक्र करते हुए कहा है कि पहले उतरौला में एक सनातनी हिंदू युवक की हत्या की गई, फिर तुलसीपुर में ईदगाह में सनातन धर्म में पूजनीय बंदर को मार कर लटकाया गया और अब कोतवाली क्षेत्र में मुस्लिम समुदाय के एक युवक ने पेट्रोल टंकी पर खुलेआम मुख्यमंत्री जी को गाली देते हुए चेतावनी दिया है कि 6 महीने बाद जब योगी सरकार चली जाएगी और उसकी सरकार आएगी तो हिंदुओं को काटकर फेंक देंगे । यह वायरल वीडियो काफी आपत्तिजनक है और इस पर यदि पुलिस प्रशासन कार्रवाई नहीं कर पा रहा है, तो वह स्वयं अनशन पर बैठेंगे । उन्होंने कहा कि यदि जरूरत पड़ी तो उसे उसी की भाषा में जवाब भी दिया जाएगा । उन्होंने कहा है कि इस समुदाय के कुछ उपद्रवी लोग कानून-व्यवस्था खराब करने का प्रयास लगातार कर रहे हैं, परंतु पुलिस-प्रशासन मूक दर्शक बना हुआ है । पुलिस द्वारा जांच कर करवाई की घिसीपिटी कहानी बताई जार ही है । यह मामला काफी संवेदनशील है । पुलिस-प्रशासन सनातनियों के सब्र की बांध टूटने का इंतजार न करे । योगी जी के राज में कानून व्यवस्था खराब करने वाले अपराधियों तथा उन्हें सह देने वाले अधिकारियों पर भी कड़ी कार्रवाई की जाती है । उन्होंने तमाम जन प्रतिनिधियों हिंदू संगठनों तथा समाज के लिए कार्य करने वाले लोगों से भी अपील किया है कि जनपद की कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसे देश द्रोहियों के विरुद्ध सामने आकर विरोध करें और सनातन धर्म की रक्षा के लिए अपनी जिम्मेदारी को निभाएं । उन्होंने इस पूरे घटनाक्रम की निंदा करते हुए तत्कालकड़ी कार्यवाही की मांग की है ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे