Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

BALRAMPUR...बढ़ती महंगाई को लेकर सपा ने किया धरना प्रदर्शन


अखिलेश्वर तिवारी 
जनपद बलरामपुर में सोमवार को डीजल, पेट्रोल, रसोई गैस की दरों में की गई बेतहाशा वृद्धि एवं बिजली की अप्रत्याशित कटौती के विरोध में समाजवादी पार्टी ने कैंप कार्यालय पहलवारा से चलकर कलेक्ट्रेट में जोरदार प्रदर्शन करके विरोध दर्ज कराया ।
8 जून को गैसड़ी विधायक राकेश यादव के नेतृत्व में और जिला अध्यक्ष मणिक लाल कश्यप की अध्यक्षता में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा। गैसड़ी विधायक राकेश यादव ने कहा कि केंद्र व प्रदेश में भाजपा सरकार का सबका साथ, सबका विकास व सबका विश्वास का नारा खोखला साबित हो गया है। सरकार ने जनता को गुमराह किया है, एवं सरकार द्वारा पेट्रोल डीजल रसोई गैस की दरों में बेतहाशा वृद्धि कर जनता की कमर तोड़ने का काम किया जा रहा है । पेट्रोल डीजल एवं रसोई गैस की कीमतें बढ़ने से आम जनता प्रभावित हुई है। जिला अध्यक्ष मणिक लाल कश्यप ने कहा कि बिजली की अघोषित कटौती से जनता त्राहि त्राहि कर रही है । इस समय भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है और बिजली की कटौती से जनता बेहाल है। श्रावस्ती सांसद राम शिरोमणि वर्मा ने कहा कि पैपर लीक से लाखों युवाओं का भविष्य बर्बाद हो रहा है। महंगाई की मार से जनता त्रस्त है। सरकार आम जनता के लिए कोई जनहित के कदम नहीं उठा रही है। अगर सरकार द्वारा आम जनता का उत्पीड़न ऐसे ही चलता रहा तो समाजवादी पार्टी इससे भी बड़ा आंदोलन करेगी ।समाजवादी पार्टी ने ज्ञापन में राज्यपाल से मांग करते हुए कहा कि वह जनहित में पेट्रोल डीजल एवं रसोई गैस की बढ़ी हुई कीमतें वापस लेने एवं बिजली कटौती बंद किए जाने का सरकार को आदेश दें। ज्ञापन देने वालों में सपा नेता पूर्व विधायक जगराम पासवान, पूर्व विधायक राम सागर अकेला, ओंकार नाथ पटेल, डॉ भानु त्रिपाठी, राष्ट्रीय प्रवक्ता सुमैया राणा, डॉक्टर अहसान खान, मनीष चंद सोनकर, वसीम खान, परशुराम वर्मा, परशुराम बौद्ध, इकबाल जावेद फ्लावर, शत्रुघ्न प्रसाद, राम दयाल यादव, विजय मौर्य, अरविंद यादव, कृष्ण कुमार यादव, रोहित पाल, प्रमोद यादव, मोहिउद्दीन सिद्दीकी तथा गणेश प्रसाद यादव सहित तमाम पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे