Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

वतन के काम न आए तू फिर कैसी जवानी है ••••••


 कवि सम्मेलन में कवियों का लगा जमावड़ा 
शिवेश शुक्ला  
प्रतापगढ | जनपद के सगरा सुंदरपुर बाजार में नए साल पर कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया | जिसमे विभिन्न विधाओ के कवियो नेअपनी रचनाएं सुना कर लोगो को भाव  विभोर कर दिया । कार्यक्रम की शुरुआत  मुख्य अतिथि प्रबन्धक अनिल प्रताप त्रिपाठी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया | वाणी वंदना से कवि सम्मेलन की शुरुआत की गयी । शिवानी मिश्रा ने .. वतन के काम न आए तू फिर कैसी जवानी है ,शहीदों की अमर गाथा तू उनकी निशानी है  ।।.से श्रोताओ ने मे देशभक्ति का जज्बा भरा । उसके बाद प्रशांत भरूहिया प्रयागी ने अपनी हास्य की रचना -- एक जने का परधानी के कस के चढ़ा बुखार , टहर टहर  के रातो दिनवा च्उचक करै प्रचार . से लोगो को खूब हंसाया ।
यज्ञ कुमार सिंघम ने ओज की रचना - काश्मीर से तोप दगै औ पेशावर तक मार होय .....लोगो मे देशभक्ति का जोश भरा कार्यक्रम में पत्रकारों ,साहित्यकारों और समाजसेवियों का सारस्वत सम्मान किया गया | इस मौके पर राधेश पांडेय  , हरिवंशशौर्य ,अंजनी अमोघ  ,अनूप प्रतापगढ़ी ,शिव शंकर शरारती , प्रमोद दुबे  लंठ , डॉ अशोक प्रतापगढ़ी ,लवलेश यदुवंशी , अंजनी तिवारी शेष ,पवन प्रखर ,श्याम तिवारी ,अंकित तिवारी ,गजेंद्र सिंह विकट ,सुधांशु उपाध्याय ,प्रेम कुमार त्रिपाठी  ,अरुण रत्नाकर , गंगाप्रसाद भावुक  ने काव्य पाठ किया |कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ संगम लाल त्रिपाठी भँवर व  संचालन अनूप त्रिपाठी ने किया | इस मौके पर प्रदीप शुक्ला  , अनिल पांडेय , राजेश मिश्र ,चंचल शुक्ल ,डब्लू दुबे ,   उदय राज तिवारी ,रामयश तिवारी ,बृजेश तिवारी आदि मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे