Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

सामाजिक ताने-बाने को तोड़कर लोगों में नफरत पैदा कर रहे हैं भाजपा के लोग: अरविन्द गिरी


सुनील उपाध्याय 
 बस्ती । आर.एस.एस. और भारतीय जनता पार्टी के लोग सामाजिक ताने-बाने को तोड़कर लोगों में नफरत पैदा कर रहे हैं। दिल्ली में हुआ दंगा और 45 लोगों की मौत इसी की देन है। समाजवादी पार्टी डा. राम मनोहर लोहिया के विचारों पर चलते हुये देश, प्रदेश में आपसी भाई चारे को मजबूत करने की दिशा में काम कर रही है। नौजवानों को चाहिये कि वे घरों से बाहर निकले और घृणा, नफरत फैलाने वालों को मुंहतोड़ जबाब दें। यह विचार समाजवादी युवजन सभा के प्रदेश अध्यक्ष अरविन्द गिरी ने व्यक्त किया। वे सोमवार को पार्टी कार्यालय पर पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं को सम्बोधित कर रहे थे।
समाजवादी युवजन सभा सहित फ्रण्टल संगठनों को मजबूती देने के लिये अरविन्द गिरी ने आवेदन प्राप्त किये। कहा कि लम्बे संघर्ष के बाद जो आजादी मिली आज वह खतरे में है। रोजगार, अर्थ व्यवस्था पर सरकार से सवाल पूंछने वालों को राष्ट्रद्रोही घोषित कर दिया जा रहा है। देश और प्रदेश में अघोषित आपातकाल जैसी स्थितियां है, ऐसे में नौजवानों को देश, प्रदेश बचाने के लिये अपनी भूमिका निभाना होगा। इसी क्रम मंे भद्रेश्वरनाथ, लालगंज में आयोजित सभाओं को भी अरविन्द गिरी ने सम्बोधित किया।
सपा जिलाध्यक्ष महेन्द्रनाथ यादव ने कहा कि नौजवान समाजवादी पार्टी की ताकत है। कहा कि अभी चुप रहे तो आने वाली नस्लों को इसकी कीमत चुकानी होगी। घृणा, नफरत का जबाब हमें एकजुटता से देना होगा।
कार्यक्रम को मुख्य रूप से पूर्व विधायक रामललित चौधरी, राजेन्द्र चौधरी, सिद्धार्थ सिंह, अली अहमद, राजकपूर यादव, सिद्धेश सिन्हा, राजाराम यादव, अरविन्द सोनकर, मोनू यदुवंश, अजय यादव, अभिषेक उपाध्याय, राजेश शुक्ल, विजय विक्रम आर्य, पिन्टू शुक्ल आदि ने सम्बोधित करते हुये जनहित के सवाल उठाये। कहा कि भाजपा के पास किसानों, नौजवानों, व्यापारियों और सर्व समाज के हित के लिये कोई कार्य योजना नही है।

सपा कार्यालय पर हुये कार्यक्रम में अतुल चौधरी, रिन्टू यादव, राजेश यादव, जामवन्त यादव, जावेद पिण्डारी, मोईन अहमद, मो. जावेद, इन्द्रेेश्वर गिरी, राकेश गिरी, राजेश गिरी, कुमकुम भारती, प्रेम बिहारी गिरी, राजकपूर गिरी, रजनीश यादव, जिब्बू खान, गोरख यादव, गोपाल चौधरी, राम सनेही यादव, राजीव वर्मा, मो. साहिर, रवि सोनी, आमिश खान, जिब्बू खान, बाबू नेता, यशपाल यादव, अमरनाथ बाबा, दीपक गोस्वामी, आर.डी. गोस्वामी, जितेन्द्र यादव, सन्तोष तिवारी, आर.डी. निषाद, श्याम सुन्दर चौहान, राम अधार चौधरी, गुलाब सोनकर, सुभाष चौधरी आदि शामिल रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे