Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

Basti News:रिंकू दूबे बने उत्तर प्रदेश खेल संघ के जिलाध्यक्ष



सुनील उपाध्याय
बस्ती । भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष रिंकू दूबे को उत्तर प्रदेश खेल संघ का जिलाध्यक्ष व समाजसेवी सुनील सिंह को जिला महामन्त्री बनाया गया है । उत्तर प्रदेश खेल संघ के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष नरेंद्र मणी त्रिपाठी की ओर से जारी पत्र में रिंकू दूबे को बस्ती जनपद का जिलाध्यक्ष व सुनील सिंह को जिला महामंत्री मनोनीत किया है ।प्रदेश अध्यक्ष ने खेल गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभाते हुए प्रतिभाओं को बेहतर मंच दिलाने में अहम योगदान देने की अपेक्षा की है ।
इनके मनोनयन पर उत्तर प्रदेश खेल संघ के बस्ती मण्डल के प्रभारी सत्येन्द्र शुक्ल जिप्पी, नितेश शर्मा, अमन शुक्ला, भूपेंद्र सिंह, अमित शुक्ला, पंकज दूबे, अंकित मिश्रा, राजन त्रिपाठी, दीपक शुक्ला, पारस यादव, किशन कसौधन, अजय कासौधन, सूरज दूबे, रमाकांत शुक्ला, विजयेन्द्र त्रिपाठी, सुधाकर, पंकज, विवेक, अम्बरीष,प्रदीप,शैलेश,प्रवीण, आदि ने प्रसन्नता ब्यक्त कर बधाई देते हुए खेल जगत में बेहतरी की उम्मीद जताई है ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे