Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

अमेठी:विश्व पर्यावरण दिवस पर एबीवीपी ने लगाए ऑक्सीजन वाले वृक्ष

 

अलीम खान

अमेठी: मुसाफिरखाना अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जिला अमेठी के नगर मुसाफिरखाना मे नगर मंत्री शैलेंद्र बहादुर यादव एवं तहसील संयोजक विनय तिवारी के नेतृत्व में विश्व पर्यावरण दिवस पर मुसाफिरखाना कोतवाली एस0ओ0 को तुलसी का पौधा  दिया गया ,साथ में मास्क और सैनिटाइजर दिया गया एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने जगह जगह पर ऑक्सीजन वाले वृक्ष लगाएं

जिसमें एबीवीपी के जिला प्रमुख के0डी0 पांडे जी ने कहा की हम और हमारे चारों ओर जो कुछ भी जीवन के लिए आवश्यक है वह सब पर्यावरण के अंतर्गत आता है जल ,पेड़, पौधा ,जीव ,जंतु,वायु जंगल प्रकाश आदि बनाते हैं सच कहा जाए तो पर्यावरण के बिना पृथ्वी पर जीवन संभव नहीहै वही काशी प्रांत के प्रांत सह सोशल मीडिया संयोजक राहुल कौशल विद्यार्थी ने कहा हर साल 5 जून को दुनियाभर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है। विश्व में लगातार बढ़ रहे प्रदूषण और बढ़ रहे ग्लोबल वार्मिंग की चिंताओं के चलते विश्व पर्यावरण दिवस की शुरुआत की गई थी। इस दिन कई कार्यक्रम का आयोजन कर लोगों को पर्यावरण और प्रदूषण से हो रहे नुकसान के प्रति जागरुक किया जाता है। पर्यावरण के बिना इंसान का जीवन खतरे में है। जिसमें नगर अध्यक्ष दुर्गेश ओझा,आदित्य कौशल, विनय तिवारी ,रितेश तिवारी आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे