Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

Sant kabir nagar भाजपा कार्यकर्ताओ ने योग दिवस पर योगाभ्यास किया और दिया संदेश



आलोक कुमार बर्नवाल
सन्तकबीरनगर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर मेंहदावल भाजपा मंडल के अनेको कार्यकर्ताओं व क्षेत्रवासियों ने मेंहदावल नगर में स्थित जनता वैदिक महाविद्यालय पर योगाभ्यास कर योग दिवस मनाया। इस अवसर पर नगर पंचायत के मनोनीत सभासद परमात्मा सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री के अथक प्रयासों से समस्त विश्व ने योग की महत्ता को स्वीकारा है और अपनाया है और इसे संपूर्ण विश्व में अपना लिया है। हम सभी योग अपनाकर निरोग रहने का संकल्प लें और स्वस्थ भारत का निर्माण करें। इसके साथ ही युवा भाजपा नेता व आई टी सेल प्रभारी सुनील गुप्ता द्वारा भी योग के महत्व को रेखांकित किया गया। इस दौरान परमात्मा सिंह ,आशीष सिंह , देवराज सिंह, हरिशंकर निषाद, सुनील गुप्ता समेत तमाम लोग मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे