Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

पति का हाथ पैर बांध कर सिगरेट से जलाया, ब्लेड से काटने लगी प्राइवेट पार्ट, मामला सीसीटीवी कैमरे में कैद



डेस्क:पत्थर दिल महिला ने अपने पति के हाथ पैर को बांधकर जलती हुई सिगरेट से उसके शरीर को दागा, इतने पर भी महिला का पेट नहीं भरा, वह ब्लेड लेकर पति के प्राइवेट पार्ट को कटने लगी। पूरी घटना लगी हुई सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। मामले में पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है।

दिल दहला देने वाला मामला उत्तर प्रदेश के बिजनौर जनपद अंतर्गत स्योहारा थाना क्षेत्र के चकमहदू गांव का है। यहां रहने वाले मन्नान ने स्योहारा पुलिस को शिकायती पत्र देते हुए आरोप लगाया है कि शादी के बाद से उसकी पत्नी उसका मानसिक व शारीरिक उत्पीड़न करती है। जब वह अपने पत्नी का विरोध करता है तो, वह उसे जान से मार देने की धमकी देती है। 

दिल दहला देने वाला मामला 

29 अप्रैल की रात उसकी पत्नी ने उसे दूध में नशीला पदार्थ मिला कर दे दिया। जिसके सेवन से वह अपने होश गवां बैठा। इसके बाद उसकी बीवी ने हैवानियत पूर्वक पति के दोनों हाथों और पैरों को लेटे हुए अवस्था में बांध दिया। जिससे उसके दोनों हाथ हवा में ऊपर की तरफ तने रहे। उसके बाद बीवी ने पति का गला दबाकर मारने का प्रयास किया। जब उसकी मौत नहीं हुई तब उसे प्रताड़ित करते हुए जलते हुए सिगरेट से सिगरेट दागा।

रहम की भीख मांगता रहा पति

बीवी यही नहीं रुकी उसका दिल पत्थर की तरह कठोर हो चुका था, उसने पति को तड़पाने के लिए सिगरेट से कई बार दागने के बाद ब्लेड से पति के शरीर पर कई जगह वार किया। उसके बाद वह पति के प्राइवेट पार्ट को ब्लेड से काटने लगी। इस दौरान पति गिड़गिड़ाकर अपने पत्नी से रहम की भीख मांगता रहा। पत्नी की पूरी करतूत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

बीवी के कहने पर छोड़ा घर

शिकायत पत्र में पति ने बताया कि बीते वर्ष 17 नवंबर को उसका स्योहारा थाना क्षेत्र अंतर्गत सफियाबाद गांव की महिला से विवाह हुआ था। शादी के बाद बीवी ने ससुराल में घर वालों के साथ रहने से इनकार कर दिया, इसके बाद वह अपने बीवी के बात में आकर परिवार से अलग स्योहारा कस्बे के हाता मोहल्ला में रहने लगा था।



मामले में पुलिस ने बताया कि पति के शिकायती पत्र पर मुकदमा दर्ज करके आरोपी महिला को गिरफ्तार कर अन्य विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे