Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

सपा की सरकार बनी तो महिलाओं के खातों में प्रति माह डेढ़ हजार पेंशन: जूही सिंह

रजनीश/ज्ञान प्रकाश 

करनैलगंज(गोंडा)। भाजपा की सरकार में लोगों में दहशत और महंगाई के साथ अपराधों का बोलबाला है। यदि सपा की सरकार बनी तो प्रदेश को भयमुक्त बनाने के साथ ही सभी महिलाओं के खातों में प्रति माह डेढ़ हजार पेंशन दिया जाएगा।


यह बात सपा महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय अध्यक्ष जूही सिंह ने कही। आगामी विधान सभा चुनाव की तैयारी को लेकर रविवार को किसान इंटर कालेज भँभुआ में समाजवादी पार्टी की सभा आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता महफूज खां व संचालन फहीम अहमद' पप्पू ने किया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सपा महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्षा जूही सिंह रही। सभा को सम्बोधित करते हुये वह भाजपा सरकार पर जमकर बरसीं। उन्होंने कहा कि यह सरकार मायावी, बहरुपिया व झूठे लोगों की है। यह कहते कुछ हैं और करते कुछ और हैं। पूरे प्रदेश में आतंक फैला है, हत्या, लूट, छिनैती, दुष्कर्म जैसी घटनाएं आम हो गई हैं। व्यापारी बालिकाएं व महिलाएं अपने को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि 2022 में निश्चित रूप से सपा की सरकार बनेगी, हमारी सरकार समाजवादी पेंशन के रूप में सभी महिलाओं के खाते में प्रतिमाह 1500 रुपया भेजेगी। पूर्व मंत्री योगेश प्रताप सिंह ने भाजपा सरकार को हर मोड़ पर फेल बताया। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान अस्पतालों में लोगों को जगह नही मिली, दवा, आक्सीजन के अभाव में तमाम मरीज छटपटाकर दम तोड़ दिये। आईटीआई, पालीटेक्निक बन्द पड़े हैं, डीजल, पेट्रोल व सरसो के तेल सहित अन्य दैनिक उपयोगी समान की कीमत आसमान छू रहे हैं। उन्होंने कहा कि सपा के नेता जनता की सेवा करना अपना कर्तव्य समझते हैं। वहीं भाजपा सरकार अन्न महोत्सव करके देश की 88 करोड़ जनता की मजाक उड़ा रही है। आनन्द स्वरूप यादव, शमीम अहमद' अच्छन, सिद्धार्थ सिंह, जगपाल सिंह, वासुदेव मिश्र, टिंटू सिंह आदि नेताओं ने सभा को सम्बोधित करते हुये अपने विचार रखे। कामेस प्रताप सिंह, चंद्रेश प्रताप सिंह, अकबाल रजा कुरेशी, दीपक कुमार यादव, जाहिद हुसैन व अनिल सिंह आदि लोग मौजूद रहे।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे