Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

गोण्डा:बर्बर और तानाशाह भाजपा सरकार का पतन निश्चित : पप्पू यादव

ए. आर. उस्मानी

गोण्डा। रविवार को लखीमपुर खीरी में भाजपा सरकार के केंद्रीय मंत्री और लखीमपुर खीरी के सांसद अजय मिश्रा टेनी के बेटे तथा उनके साथ के शोहदों द्वारा तीनों काले कृषि कानूनों के खिलाफ धरनारत किसानों के ऊपर गाड़ी चढ़ाने से किसानों की हुई हत्या के खिलाफ समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव सहित प्रदेश के तमाम वरिष्ठ नेताओं की नज़रबंदी और गिरफ्तारी के विरोध में पार्टी के जिलाध्यक्ष आनन्द स्वरूप पप्पू यादव के आह्वान पर गोण्डा सदर के पूर्व प्रत्याशी सूरज सिंह के नेतृत्व में हज़ारों समाजवादियों ने बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन किया।

   जिलाध्यक्ष ने पप्पू यादव ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि आरोपियों की गिरफ्तारी हो और अजय मिश्रा टेनी इस्तीफा दें। उन्होंने कहा कि आज की सरकार में किसान, नौजवान, छात्र, बेरोजगार, अल्पसंख्यक, महिला, कर्मचारी, प्रबुद्ध वर्ग सहित हर धर्म, वर्ग के लोग परेशान हैं। किसी की सुनवाई नहीं हो रही। किसानों की आवाज को दबाया और कुचला जा रहा है। वहीं, सूरज सिंह ने मौजूदा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि जब रक्षक ही भक्षक हो जाए, तब देश-प्रदेश में क्रांति जन्म लेती है।


भाजपा सरकार में पुलिस द्वारा विवेक तिवारी की हत्या, मनीष गुप्ता की हत्या और लखीमपुर के आठ किसानों की हत्या से यह साबित हो गया है कि योगी आदित्यनाथ के बेहतरीन लॉ एंड ऑर्डर की बात झूठ का पुलिंदा और हवा हवाई है। हत्या किए गए किसानों के परिवारों को 2-2 करोड़ मुआवज़ा, सरकारी नौकरी देकर सरकार साबित करे कि किसान परिवार के साथ न्याय हुआ है।

    सपा नेता शैलेंद्र कुमार सिंह बब्बू विशेन ने कहा कि योगी सरकार के इशारे पर पुलिस और प्रशासन लोकतंत्र की हत्या कर रहा है। किसानों के साथ अन्याय और उनकी हत्या जैसी जघन्य घटना को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे