Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

नवोदित साहित्य संस्थान के तत्वावधान में रायलसन इण्टर कालेज के प्रांगण में मासिक काव्य गोष्ठी का हुआ आयोजन

 

संजय कुमार यादव 

बभनजोत गोण्डा:नवोदित साहित्य संस्थान भोपतपुर गोंडा के तत्वावधान में रायलसन इण्टर कालेज भोपतपुर गोंडा के प्रांगण में मासिक काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया|


जिसकी अध्यक्षता   वीरेन्द्र नाथ पाण्डेय व संचालन हनुमान दीन पाण्डेय ने किया|

सरस्वती वन्दना युवा कवि शिवम् पाण्डेय ने किया|

  

सर्वप्रथम जोखूराम मौर्य ने भक्ति भावपूर्ण रचना पढ़ी "माया मोह अमोल है कि किसी को छोड़ा नाय| योगी तपसी औ मुनी सब मिलि गोता खाय||" 

    

शिवम् पाण्डेय ने अपनी अनुभूतियों पर रचना पढ़ी "कोई पास आया सवेरे सवेरे| मुझे आजमाया सवेरे सवेरे||" 

     

अध्यापक राम तेज शर्मा ने आपसी सद्भावना पर जोरदार रचना पढ़ी "हर किसी का सबसे जिन्दगी में लगाव होना चाहिए| नफरतें न हों कहीं भी न टकराव होना चाहिए||"

    

युवा कवि शैलेश चौबे ने नवरात्रि पर मां को याद किया "माँ तेरा रिश्ता सच्चा है, बाकी सब नाते झूठे हैं|"

   

काशीराम 'कृष्न' ने मातृभूमि पर कविता पढ़ी "ऐ जमीने हिन्द अपनी हर कणों को जोड़कर, गीदड़ों के सामने तू डाॅग पैदा कर|"

    

संस्थाध्यक्ष डा वी एन शर्मा ने हिन्दी नववर्ष पर शब्दसुमन जोड़े "निर्भय हो कर्तव्य के पथ पर, जग मंगल का ध्यान रहे| नया साल नव खुशियाँ लाये, स्वर्णिम सुखद विहान रहे||"

   

 हनुमान दीन पाण्डेय ने सामयिक राजनीति को दर्शाया "अपहरण हत्या खून खराबा और देखा लूट| योगी जी के सीएम बनते सब जायेगी छूट||"

   

 सुधांशु बसंत ने राजनीति और होली का मिलन कराया "रंग बासंती छा गया, उड़ने लगा गुलाल| बुलडोजर की चाल से चोर माफिया लाल||"

  

इसके अलावा गोष्ठी में सूरज वर्मा, कन्हैयालाल, विकास, विपिन वर्मा, संजय सिंह पत्रकार, धर्मेन्द्र, जितेंद्र, अनूप कुमार शर्मा, राज शर्मा सरज शर्मा विनय कुमार पाण्डेय आदि गणमान्य स्रोतागण मौजूद रहे|

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे