Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

बच्चों का शत् प्रतिशत नामांकन 30 अप्रैल तक कराया जाये एवं बच्चों को गुणवत्तायुक्त व संस्कारयुक्त शिक्षा प्रदान की जाये:मण्डलायुक्त प्रयागराज

वेद व्यास त्रिपाठी

प्रतापगढ़ 06 से 14 वर्ष आयु के शत-प्रतिशत बच्चों का स्कूलों में शैक्षिक सत्र 2022-23 हेतु नामांकन कराये जाने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रत्येक परिषदीय विद्यालय में वृहद स्तर पर स्कूल चलो अभियान संचालित किये जाने का निर्णय लिया गया है।


इस महाअभियान का आज माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा श्रावस्ती में आगाज किया गया।

जिसका सजीव प्रसारण जनपद के मॉडल प्राथमिक विद्यालय राजगढ़ विकास खण्ड सदर तथा परिषदीय विद्यालयों में बच्चों, अभिभावकों व जनसामान्य द्वारा एलईडी टीवी व प्रोजेक्टर पर देखा गया।

स्कूल चलो अभियान का शुभारम्भ जनपद स्तर पर मॉडल प्राथमिक विद्यालय राजगढ़ में दीप प्रज्जवलित कर किया गया। 


इस अवसर पर कस्तूरबा गांधी मंगरौरा के बच्चों ने स्कूल चलो अभियान से सम्बन्धित मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया।


स्कूल चलो अभियान के अन्तर्गत शैक्षिक सत्र 2021-22 में सर्वाधिक प्राथमिक विद्यालयों में नामांकन वृद्धि करने वाले जनपद के 02 प्रधानाध्यापकों क्रमशः सिद्धनाथ त्रिपाठी प्राथमिक विद्यालय अठेहा सांगीपुर एवं मो0 फरहीन उच्च प्राथमिक विद्यालय कटरा गुलाब सिंह मानधाता को सम्मानित किया गया। 


इसी तरह शैक्षिक सत्र 2021-22 की परीक्षा में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले आर्यन गुप्ता सुत देवी प्रकाश गुप्ता प्रथम, साक्षी पुत्री सन्तोष जायसवाल द्वितीय एवं अदिति पाण्डेय पुत्री नन्दलाल पाण्डेय तृतीय स्थान (प्राथमिक विद्यालय श्रेणी में) एवं उच्च प्राथमिक स्तर पर आकांक्षा विश्वकर्मा पुत्री सुभाष विश्वकर्मा प्रथम, सारा सिंह पुत्री प्रदीप कुमार सिंह द्वितीय एवं अखिल यादव सुत दिनेश चन्द्र यादव तृतीय स्थान तथा कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले स्वेता यादव पुत्री मिथिलेश यादव प्रथम, प्राची शुक्ला पुत्री राजेश कुमार शुक्ला द्वितीय एवं समीक्षा गौतम पुत्री कमलेश कुमार तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को उपस्थित अतिथिगणों द्वारा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।


इस अवसर पर मण्डलायुक्त प्रयागराज ने कहा कि स्कूल चलो अभियान को जन-जन का अभियान बनाये। उन्होने सभी को शिक्षा का महत्व बताते हुये कहा कि राष्ट्र, समाज एवं उज्जवल भविष्य के निर्माण हेतु शिक्षा की अहम भूमिका होती है। 


उन्होने कहा कि कोई भी बच्चा शिक्षा से न छूटे इस उद्देश्य से हम सभी को मिलकर नई दिशा में कार्य करना है। उन्होने कहा कि यह जन-जन का अभियान है जिसके माध्यम से शिक्षा को हर घर तक पहुॅचाना हमारा मूल कर्तव्य है। 


आयुक्त ने निर्देशित किया कि हाउस होल्ड सर्वे के माध्यम से जनपद के समस्त 6 से 14 आयु वर्ग के बच्चों का शत् प्रतिशत नामांकन 30 अप्रैल 2022 तक कराया जाये तथा बच्चों को गुणवत्तायुक्त एवं संस्कारयुक्त शिक्षा प्रदान की जाये। 


इस मौके पर जिलाधिकारी डा0 नितिन बंसल ने जनपदवासियों से अपील करते हुये कहा कि स्कूल चलो अभियान मात्र शिक्षा विभाग का अभियान नही है बल्कि यह जनसामान्य का अभियान है जिसे जन आन्दोलन का रूप देकर बच्चों का शत प्रतिशत दाखिल विद्यालय में कराया जायेगा तथा बच्चों को बेहतर शैक्षणिक सुविधा देकर उनकी प्रतिभा को भी सामने लाया जायेगा।


जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी बताया गया कि स्कूल चलो अभियान के अन्तर्गत जनपद हेतु बच्चों के नामांकन का लक्ष्य 305000 निर्धारित किया गया है जिस हेतु तहसील, विकास खण्ड, न्याय पंचायत एवं विद्यालय स्तर पर आगामी 01 माह तक स्कूल चलो अभियान के अन्तर्गत अध्यापकों, बच्चों एवं उनके अभिभावकों को जागरूकता लाने के लिये वातावरण सृजित करने का प्रयास किया जायेगा। 


कार्यक्रम में माननीय विधायक सदर राजेन्द्र कुमार मौर्य एवं मा0 विधायक रानीगंज डा0 आर0के0 वर्मा ने भी उपस्थित बच्चों एवं अभिभावकों को सम्बोधित किया एवं कार्यक्रम की समाप्ति पर बच्चों के उत्साहवर्धन हेतु प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय के प्रतिभाशाली बच्चों के साथ मध्यान्ह भोजन भी किया गया। 


बच्चो द्वारा आयुक्त, जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी की उपस्थिति में मनमोहक संवाद भी किया गया।


इस अवसर पर पूरे कार्यक्रम का संयोजन मुख्य विकास अधिकारी ईशा प्रिया के नेतृत्व में किया गया। 


इस दौरान संयुक्त विकास आयुक्त मदन वर्मा, सहायक शिक्षा निदेशक प्रयागराज, जिला सूचना अधिकारी विजय कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी भूपेन्द्र सिंह, खण्ड विकास अधिकारी सदर, उपजिलाधिकारी सदर सौम्य मिश्र, एबीएसए सुधीर कुमार सिंह, शिक्षा विभाग के अधिकारी, कर्मचारी, अध्यापक सहित पर्यावरण सेना के अजय क्रान्तिवारी उपस्थित रहे। 


कार्यक्रम का संचालन संजीव शर्मा जिला प्रशिक्षण आयुक्त (स्काउट) द्वारा किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे