Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

नए लुक और नए अंदाज में नजर आएगा करनैलगंज नगर:जानिए लोगो ने कैसे किया बयां



रजनीश / ज्ञान प्रकाश 

 करनैलगंज(गोंडा)। अब करनैलगंज नगर क्षेत्र नए लुक और नए अंदाज में नजर आएगा। इसकी सीमाएं 4 किलोमीटर की परिधि में होंगी। जो अब तक 2 किलोमीटर की परिधि में नगर क्षेत्र होता था। अब इसकी लम्बाई व चौड़ाई 4 किलोमीटर होगी। 


नए परिसीमन में एक तरफ 7 ग्राम पंचायतों की आधे से अधिक की आबादी नगर क्षेत्र की निवासी होगी। तो वही आंशिक रूप से बच रहे गांव के लोग भी नगर क्षेत्र की परिधि में आने के लिए लालायित दिखाई दे रहे हैं। 


करनैलगंज नगर पालिका के सीमा विस्तार सकरौरा ग्रामीण लगभग संपूर्ण, करनैलगंज ग्रामीण लगभग संपूर्ण, करूवा, नारायनपुर माझा आंशिक, कादीपुर आंशिक, कुम्हरौरा, पिपरी लगभग सम्पूर्ण को नगर पालिका क्षेत्र में शामिल किया जा रहा है। 


अब यह नगर पालिका परिषद गोंडा लखनऊ मार्ग पर करीब 4 किलोमीटर की परिधि में होगा नगर क्षेत्र में शामिल होने वाली आबादी बेहद खुश नजर आ रही है। अब उन्हें नगर क्षेत्र के भांति बिजली, पानी, सड़क की सुविधा मिलेगी। 


ग्राम पिपरी के निवासी ग्रहणी अनीता शुक्ला कहती है कि नगरपालिका के परिसीमन में पिपरी गांव को शामिल करने पर यहां के ग्राम वासियों को भी नगर क्षेत्र में रहने का सौभाग्य मिलेगा और उन्हें नगर क्षेत्र की सुविधाएं मिलने लगेंगी। 


राजेश कुमार सिंह कहते हैं कि जिन गांव को नगर क्षेत्र में शामिल किया जा रहा है उन क्षेत्र के लोगों को अब गांव की किच किच से निजात मिल रही है। उन्हें करनैलगंज नगर क्षेत्र में शामिल करने से अधिक लाभ होगा। 

ग्रहणी रेखा सिंह बताती हैं कि बहुत दिनों से इस गांव को नगर पालिका क्षेत्र में होने का इंतजार किया जा रहा था। आखिरकार अब यह समय आ गया है। इसके लिए भाजपा सरकार का आभार है। 


पिपरी गांव के गिरीश चंद्र शुक्ला कहते हैं कि गांव में विकास कार्य के साथ-साथ सड़क पानी बिजली व अन्य सुविधाओं के लिए बहुत दिक्कत होती थी। अब नगर क्षेत्र में इन सुविधाओं से का लाभ मिलने लगेगा। उन्होंने प्रसन्नता जताई है। 


सरदार अवतार सिंह सकरौरा निवासी कहते हैं सकरौरा ग्रामीण नगर क्षेत्र का अभिन्न हिस्सा है। इसे नगर क्षेत्र के एजुकेशन हब के रूप में जाना जाता है। इसका समायोजन नगर क्षेत्र में होने से क्षेत्र के लोगों को बेहद खुशी है। अब नगर क्षेत्र की सुविधाओं से के लिए लोगों को भटकना नहीं पड़ेगा।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे