इलाहाबाद । जीआरपी टीम द्वारा रेलवे स्टेशन पर सघन चेकिंग अभियान के दौरान शनिवार को जीआरपी टीम द्वारा प्लेट फार्म 4/6पर चेकिंग जारी थी, उस समय पुरुषोत्तम एक्सप्रेस ट्रेन प्लेट फार्म पर आकर खड़ी थी तभी जनरल डिब्बे के पास शोर शराबा होने लगा टीम मौके पर पहुंच तीन महिलाओं को चोरी के आरोप में गिरफ्त में ले लिया । पहुची पुलिस टीम ने पूछ तॉछ किया तो पता चला कि एक व्यक्ति शिव नारायण यादव पुत्र श्याम लाल यादव निवासी तिलथि थाना चील्ह मिर्जापुर जो मिर्जापुर जाने के लिए ट्रेन के जनरल डिब्बे में चढ़ रहा था,कि तभी गेट पर तीन चार औरते गेट के पास आकर धक्का मुक्की करने लगी और उसी बीच इस व्यक्ति की जेब से बीस हजार रुपये निकाल ली ।पुलिस टीम ने इस दौरान उन तीनो औरतो को यात्रियों की मदद से गिरफ्त में ले लिया । जीआरपी के गिरफ्त में आई महिलाओं में पूजा देवी पति चंदुराम, मरियम पति दीपक,मिन्द्रों पति सक्रिय शामिल है ।उक्त सभी धर्मकोट मोगा पंजाब की निवासी बताई गई । वादी शिव नारायण उपरोक्त की तहरीर पर तीनों महिलाओ को चोरी के आरोप में गिरफ्त मे लेकर उनके विरुद्ध मु0 अ0 स0 677/17धारा 370/411 आईपीसी दर्ज कर कार्यवाही जारी है । जीआरपी पुलिस ने बताया कि जांच में पता चला कि इन महिलाओं का एक गिरोह है ये लोग भीख मांगने वाली स्टाइल में रहती है और ट्रेनों के आने पर ये सभी गेट पर भीड़ भाड़ में चढ़ते उतरते समय यात्रियों के साथ घटना करती है।इनके साथ मे रहने वाली अन्य साथियो की पुलिस द्वारा तलाश की जा रही है ।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ