राकेश गिरी
बस्ती । बस्ती सदर विकास खण्ड के भैसहिया निवासी सीमा सुरक्षा बल में कमान्डेन्ट निशिथ उपाध्याय को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा ‘प्रेसिडेंट पुलिस मेडल फॅार मेरीटोरियस’ सम्मान से सम्मानित किया जायेगा।
बस्ती के खैर स्कूल से शिक्षा दीक्षा ग्रहण करने वाले निशिथ उपाध्याय को यह सम्मान सिक्किम, पड़ोसी देश नेपाल में आये भूकम्प में आपदा प्रबंधन के दौरान बेहतर सेवा के लिये दिया जायेगा। निशिथ उपाध्याय को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा ‘प्रेसिडेंट पुलिस मेडल फॅार मेरीटोरियस’ सम्मान से सम्मानित किये जाने की घोषणा से परिजनों और क्षेत्रवासियों में प्रसन्नता है।
परिजन विनय उपाध्याय, अभिषेक उपाध्याय, अभिनव उपाध्याय, चन्द्रप्रभा उपाध्याय, अरूण प्रभा के साथ ही अनेक लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुये कहा कि यह उनकी कर्मठता का परिणाम है। महामहिम राष्ट्रपति से पुरस्कृत होने से निश्चित ही जनपद का भी गौरव बढेगा।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ