Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

घटते जलस्तर से बर्बाद होने लगी फसलें, संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ा


बहराइच। घाघरा नदी का जलस्तर धीरे-धीरे कम हो रहा है। लेकिन बाढ़ प्रभावित गांवों में अभी भी ग्रामीणों के सामने दुश्वारियां कम नहीं हो रही हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में जहां संक्रामक बीमारी फैल रही है।बेलहा बेहरौली व रेवली आदमपुर तटबंध बाढ़ पीड़ितों के लिए शरण स्थल बने हुए है। समाजसेवी व दानवीर पीड़ितों के मदद के लिए आगे आ रहे है।
वहीं दूसरी ओर जलस्तर घटने से फसलें भी चौपट हो गई हैं। राहत सहायता के नाम पर महज खाद्यान्न और पन्नी बांटकर प्रशासन किनारा कस ले रहा है। घाघरा नदी का जलस्तर तेजी के साथ घटना शुरू हो गया है।जलस्तर घटने के बाद अभी भी तकरीबन 50 से अधिक मजरे बाढ़ के पानी से पूरी तरह घिरे हुए है। चारों ओर भरे पानी से गांवों के हालात संभल नहीं रहे हैं। पचदेवरी माझादरियाबुर्द, चुरईपुरवा, पिपरी, पिपरा, कायमपुर, जर्मापुर, गोलागंज, नागेसरपुरवा, सिसैया, तारापुरवा, प्रधानपुरवा, छत्तरपुरवा, जुगुलपुरवा, नकाही, पूरे दिलदारसिंह, धनावा, डिहवा, जंगलपुरवा, गौरिया, पारा, रानीबाग, चकदहा, गलकारा, मुड़खलिया समेत कई गांव अब भी बाढ़ के पानी से घिरे हैं। गौरिया, बांसगढ़ी, बकैना, केवलपुर, माझादरिया, कायमपुर, जर्मापुर समेत 10 से अधिक संपर्क मार्गों पर बाढ़ का पानी भरा है।
एल्गिन ब्रिज पर घाघरा नदी का जलस्तर 106.486 पर स्थिर बना हुआ है। घाघरा नदी का जलस्तर घटने के बाद भी महसी तहसील क्षेत्र के मांझा दरिया बुर्द, कायमपुर, बौंडी, बरुआ बेहड़ आदि ग्राम पंचायतों के 12 मजरे प्रभावित हैं। गांवों में पानी भरा हुआ है। वहीं कैसरगंज के 114 मजरों में अभी भी जलभराव की स्थिति है। नानपारा के 207 और मोतीपुर के 90 मजरों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है। घाघरा नदी का जलस्तर कम होने के बाद प्रशासन जरूर राहत की सांस ली। लेकिन ग्रामीणों के सामने अभी भी समस्या बरकरार है। बाढ़ के चलते खाने-पीने का सामान भी मुहैया नहीं हो पा रहा है।
बॉक्स में:-
बाढ़ के पानी में डूबा बालक
कैसरगंज। थाना क्षेत्र के गोड़हिया नंबर एक के मजरा बभनन पुरवा में अवनीश कुमार (7) पुत्र कामता प्रसाद नाना के घर मां के साथ रहता था। शनिवार शाम चार बजे वह घर के पास सर्रादास कुट्टी पुल के पास खेल रहा था। खेल खेल में अचानक उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में डूब गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे