Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

शेरपुर गांव में भी कटी महिला की चोटी

रिपोर्ट:- अमर जीत सिंह

चोटी कटने से महिला हुई बेहोश

फैजाबाद। मवई थाना क्षेत्र के ग्राम शेरपुर में दिन में ही महिला की चोटी कटने से दहशत का माहौल उत्पन्न हो गया है। ग्राम शेरपुर के संतोष कुमार मिश्रा की पत्नी राजकुमारी सोमवार को करीब दस बजे अपने घर में अपनी देवरानी तथा पड़ोस की दुर्गेश प्रीतम आदि लड़कियों के साथ बातचीत कर रही थी बात करते समय अचानक राजकुमारी को चक्कर आने लगा। इसी बीच वहां मौजूद लड़कियों की नजर  नीचे पड़ी चोटी पर गया तो देखा कि राजकुमारी की चोटी कटी हुई थी। इसी बीच वह बेहोश हो गयी तत्काल परिजनों ने 108 नम्बर एम्बुलेन्स पर इसकी सूचना दी सूचना पर मौके पर पहुंची एम्बुलेन्स महिला को लेकर सी एच सी मवई पहुंची। सी एच सी अधीक्षक डॉक्टर रविकांत वर्मा ने बताया कि राजकुमारी का प्राथमिक उपचार करने के बाद वापस घर भेज दिया गया है। दिन दहाड़े चोटी कटने की घटना से महिलाओं में दहशत का माहौल है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे