सुनील गिरी
उत्तर प्रदेश के हापुड में कॉलेज में एडमिशन ना होने पर छात्रों ने जमकर हंगामा काटा और कॉलेज प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। छात्रों का आरोप है कि कॉलेज प्रशासन मेरिट में नाम आने वाले छात्रों के एडमिशन के बजाय बगैर मेरिट वाले छात्रों के एडमिशन कर रहा है जिससे सैकडों छात्रों को एडमिशन नही मिल पाया है। छात्रों ने कॉलेज के सचिव पर बडे स्तर पर एडमिशन में धांधली का आरोप लगाया है। हंगामें के बाद सैकडों छात्रों ने प्रिंसिपल का घेराव किया और जांच करके गलत एडमिशनों को निरस्त करने की मांग की।



एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ