खुर्शीद खान
सुल्तानपुर।भारत रत्न पूर्व प्रधानमन्त्री स्व.राजीव गांधी का जन्म दिन कांग्रेसियों ने जिला कांग्रेस कमेटी पर सद्भावना दिवस के रूप में मनाया।उपस्थित जिला नगर कमेटी के पदाधिकारियों के साथ ही सामान्य जनों ने उक्त कार्यक्रम में सम्मिलित होकर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।वक्ताओं नें अपने सम्बोधन में उनके आदर्शों तथा राष्ट्रिय उत्थान के लिए किये गए कार्यों को याद किया।उसके बाद सभी लोगों ने नगर के तिकोनिया पार्क पहुंचकर राजीव गांधी पार्क में स्थापित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।कार्यक्रम की अध्यक्षता कृष्ण कुमार मिश्रा जिलाध्यक्ष ने किया। पूर्व विधायक अशोक पाण्डेय के हुए आकस्मिक निधन के चलते कार्यक्रम सादगी पूर्ण ढंग से मना।उक्त मौके पर पूर्व अध्यक्ष विष्णु प्रकाश तिवारी,हौसिला भीम,जमा खान,तुलसीराम,श्रीकांत तिवारी,पवन मिश्रा कटाव ,धर्म राज सहित सैकड़ों की संख्या में कांग्रेसी मौजूद रहे।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ