Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

कौशांबी : 15 दिन बीत जाने नहीं मिला ट्रांसफार्मर ग्रामीणों रोष



सत्येन्द्र खरे 
कौशांबी : बिजली विभाग को लेकर लोगों के अंदर असंतोष बढ़ता जा रहा। सरकार के दावों के बाद भी समय से लोगों के ट्रांसफार्मर नहीं बदले जा रहे। जिसके कारण लोग परेशान है। ग्रामीणों ने मामले को लेकर धरना प्रदर्शन का मन बनाया है। 
       अनेठा गांव में लगा विद्युत ट्रांसफार्मर करीब 15 दिन पहले लो वोल्टेज के फुंक गया। गांव के लोगों ने इसकी आनलाइन शिकायत की ओर ट्रांसफार्मर को बनने के लिए विभागीय वर्कशाप में भेज दिया। लेकिन अब तक गांव में दूसरा ट्रांसफार्मर नहीं लगाया जा सका। 100 केबीए का ट्रांसफार्मर फुंकने के कारण पूरे गांव के लोग परेशान रहना पड़ रहा। उनको गर्मी व उमस की समस्या से जूझना पड़रहा। इसके साथ ही गांव में लोगों को पेयजल संकट से जूझना पड़ रहा। ग्रामीण संतोष कुमार, दिनेश कुमार, विजय, मो. वारिस आदि ने बताया कि इस समस्या को लेकर कई बार विभागीय अधिकारियों से भी वार्ता की गई है, लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हो सका। ग्रामीणों ने कहा कि शुक्रवार तक समस्या का समाधान नहीं होता तो वह समस्या को लेकर मुख्यालय में प्रदर्शन करेंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे